delhi weather update aaj ka mausam temperature rise summer start safdarjung weather forecast आज का मौसम: दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप ने चढ़ा दिया पारा, अब तेजी से विदा हो रही सर्दी; अपडेट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

आज का मौसम: दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप ने चढ़ा दिया पारा, अब तेजी से विदा हो रही सर्दी; अपडेट

दिल्ली में तेज धूप के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे अब ठंड का असर कम होने लगा है और आने वाले दिनों में पारा 27 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।

Thu, 12 Feb 2026 05:33 AMAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आज का मौसम: दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप ने चढ़ा दिया पारा, अब तेजी से विदा हो रही सर्दी; अपडेट

राजधानी दिल्ली से अब सर्द मौसम तेजी से विदा लेने की तैयारी कर रहा है। दिनभर तेज धूप के चलते दिल्ली के तापमान में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अन्य शहरों का भी यही हाल है। अब केवल सुबह-शाम को ही ठंड का अहसास हो रहा है।

सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा पारा

बुधवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिली। सुबह हल्के बादल भी छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ ही धुंध साफ हो गई और तेज खिली हुई धूप निकल आई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टिहरी गढ़वाल के महाराजा बेच रहे लुटियंस दिल्ली का बंगला, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
ये भी पढ़ें:दिल्ली में MCD स्कूलों के बदलेंगे हालात; खेल एकेडमी खुलेंगी, घटिया मील पर ऐक्शन

न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के करीब रहने का अनुमान

राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 से 27 के बीच और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवा की गति पांच से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी, जबकि दिन के समय आसमान साफ रहेगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।