dog trainer raped client daughter blackmail her by obscene photo video in ghaziabad डॉग ट्रेनर ने क्लाइंट की बेटी से किया दुष्कर्म, गंदे फोटो और वीडियो बना करता था ब्लैकमेल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

डॉग ट्रेनर ने क्लाइंट की बेटी से किया दुष्कर्म, गंदे फोटो और वीडियो बना करता था ब्लैकमेल

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के घर पालतू कुत्ते को प्रशिक्षण देने वाले युवक ने कथित तौर पर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए और उसे ब्लैकमेल करने लगा।

Fri, 30 Jan 2026 06:44 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
डॉग ट्रेनर ने क्लाइंट की बेटी से किया दुष्कर्म, गंदे फोटो और वीडियो बना करता था ब्लैकमेल

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के घर पालतू कुत्ते को प्रशिक्षण देने वाले युवक ने कथित तौर पर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए और उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि युवती ने मिलने से मना किया तो आत्महत्या कर युवती और उसकी मां को जेल भिजवाने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कौशांबी थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला के पति की मौत हो चुकी है। कुछ समय पहले तक वह वह इसी क्षेत्र में दूसरे मकान में रहती थीं। परिवार में दो बेटियां और ससुर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद : गणतंत्र दिवस के नाटक में बच्ची के प्राइवेट पार्ट नोंचता रहा दरिंदा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2024 में उन्होंने ग्रेटर नोएडा के रहने वाले मुकुल को अपने यहां पालतू कुत्ते को ट्रेनिंग देने के काम पर रखा था। वह सप्ताह में 3 दिन शाम के समय एक घंटे के लिए घर आता था। इसके चलते घर के सदस्यों से उसकी अच्छी जान-पहचान हो गई थी।

आरोप है कि फरवरी 2025 में मुकुल ने उनकी अनुपस्थिति में मौका पाकर उनकी बेटी से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। साथ ही बेटी को धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो वह फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद से ही वह युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NCR में चल रहा था न्यूड वीडियो कॉल रैकेट, गंदी हरकतें करतीं 7 लड़कियां पकड़ीं

कुछ समय पहले उन्होंने अपना घर बदल लिया, जिसके बाद आरोपी बार-बार युवती को होटल आने के लिए मजबूर करने लगा। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मुकुल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी ने जुर्म कबूला

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह मूलरूप से कानपुर देहात के मंगलपुर थानाक्षेत्र का रहने वाला है। उसने कुत्तों को प्रशिक्षण देना सीखा था, जिसके बाद वह कई जगह पर यह काम करने लगा। इस दौरान उसने युवती से बात की और फिर जबरन शारीरिक संबंध बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने आत्महत्या कर फंसाने की धमकी देने की बात भी स्वीकार की है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।