ganga jal supply to start in greater noida west from this month know plan गुड न्यूज, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इसी महीने से शुरू होगी गंगाजल की आपूर्ति, क्या प्लान?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुड न्यूज, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इसी महीने से शुरू होगी गंगाजल की आपूर्ति, क्या प्लान?

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इस महीने के अंत तक गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। फिलहाल पाइपलाइन की लीकेज ठीक करने और सर्वे का काम जारी है। क्या है पूरा प्लान इस रिपोर्ट में जानें…

Sat, 14 Feb 2026 10:48 AMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
गुड न्यूज, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इसी महीने से शुरू होगी गंगाजल की आपूर्ति, क्या प्लान?

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गंगाजल की आपूर्ति इस माह के अंत तक शुरू कर दी जाएगी। जल विभाग ने मुख्य पाइपलाइन के सर्वेक्षण का काम तेज कर दिया है। तीन जगह पर मिली लीकेज की समस्या को दूर करने का काम चल रहा है। इसके बाद आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। भूजल को बचाने के साथ ग्रेटर नोएडा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए गंगाजल परियोजना पर काम तेज कर दिया गया है।

भूजल के साथ होगी सप्लाई

अधिकारी के मुताबिक शुरुआत में भूजल के साथ 40 से 50 फीसदी गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी। चरणबद्ध तरीके से मात्रा बढ़ाई जाएगी। फिलहाल ग्रेटर नोएडा ईस्ट क्षेत्र के सेक्टर अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, सिग्मा, स्वर्णनगरी समेत ज्यादातार सेक्टरों में गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। अभी भूजल के साथ मिलाकर गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। बचे हुए सेक्टरों में एक सप्ताह के अंदर गंगाजल पहुंचा जाएगा।

चल रहा पाइपलाइन के सर्वे का काम

वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि चार मूर्ति/गौड़ चौक तक गंगाजल पहुंचा दिया गया है। इसके लिए बिछाई गई मुख्य पाइपलाइन के सर्वेक्षण का काम चल रहा है। गंगाजल की मुख्य लाइन में तीन जगह पर लीकेज की समस्या आई, जिसे दूर किया जा रहा है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इससे बिल्डर सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

गंगाजल का इंतजार कर रहे लोग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोग पिछले लंबे समय से गंगाजल का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस समय ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट में मिलाकर करीब 270 एमएलडी पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इसमें आंशिक रूप से 60-70 एमएलडी गंगाजल शामिल है। भविष्य में गंगाजल की मात्रा बढ़ाई जाएगी। प्राधिकरण की योजना भविष्य में शत- प्रतिशत गंगाजल की आपूर्ति करने की है।

भूमिगत जलाशय का काम तेज

ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके में गंगाजल आपूर्ति की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए चार भूमिगत जलाशय (यूजीआर) बनाए जा रहे हैं। सेक्टर टेकजोन-चार, सेक्टर-दो, तीन और ईटा-दो में निर्माणाधीन यूजीआर का काम अंतिम चरण में है। इनके बनकर तैयार हो जाने पर पेयजल आपूर्ति में सुधार होगा। अभी शहर में 17 यूजीआर चालू स्थिति में हैं। वहीं पूर्व में बनकर तैयार यूजीआर के विद्युतीकरण का काम चल रहा है।

जल आपूर्ति व्यवस्था को किया जा रहा दुरुस्त

ग्रेटर नोएडा के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि लोगों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल मिल सके, इसके लिए जल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गंगाजल की आपूर्ति जल्द की जाएगी। इसके लिए जल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र के गांवों में भी गंगाजल की आपूर्ति किए जाने की तैयारी चल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में नशीला पेय पिला महिला से रेप, इस्लाम कबूलवाने का दबाव
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: खुले में कूड़ा डाला तो मकान मालिक का चालान; मानेसर निगम की वॉर्निंग
ये भी पढ़ें:दिल्ली में विजय चौक पर खौफनाक हादसा; तेज रफ्तार 2 कारें भिडीं, एक पलटी- VIDEO
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।