Fraud name of Dream Job in Europe just 1 Lakh Fake Visa Scam Busted in Greater Noida Mall 1 लाख में फिनलैंड-रूस की नौकरी का सपना, ग्रेटर नोएडा के मॉल में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

1 लाख में फिनलैंड-रूस की नौकरी का सपना, ग्रेटर नोएडा के मॉल में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने शहर के प्रतिष्ठित मॉल में चल रहे एक फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ये गैंग 1 लाख रुपए में यूरोपीय देशों में नौकरी का सपना दिखाता था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Tue, 10 March 2026 11:16 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
1 लाख में फिनलैंड-रूस की नौकरी का सपना, ग्रेटर नोएडा के मॉल में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने इंटरनेशनल जॉब फर्जी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ये गैंग यूरोप के कई देशों जैसे फिनलैंड और रूस में नौकरी का सपना दिखाकर लोगों से लाखों की ठगी करता था। पुलिस के अनुसार, गैंग के शिकार अब तक कम से कम 28 पीड़ित लोगों का पता चल सका है। ये गैंग 80 हजार से 1 लाख में वीजा का सपना दिखाता था। गैंग का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित उन वीजा के आधार पर एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें पता चला कि वीजा पूरी तरह फर्जी हैं।

पुलिस ने इस मामले में 35 वर्षीय आरोपी सक्षम शर्मा उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार मामला शनिवार को सामने आया, जब गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी मोहम्मद अनीस (37) ने बिसरख थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें और 27 अन्य लोगों को पोलैंड, फिनलैंड और रूस में नौकरी दिलाने और वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर ठग लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाथ पर लिखा था जाटव; कुर्सी से उठाया, ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय से मारपीट

गौर सिटी मॉल में चल रहा था रैकेट

यह गिरोह ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल की नौवीं मंजिल पर 'स्काई वीजा वेंचर' नाम से एक फर्जी ऑफिस चला रहा था। पुलिस अब उसके फरार साथी राजीव शर्मा उर्फ सुरेंद्र की तलाश कर रही है। वे सोशल मीडिया पर यूरोपीय देशों में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का लालच देकर लोगों को फंसाते थे। पीड़ितों से संपर्क करने के बाद आरोपी उनसे 80 हजार से 1 लाख रुपये तक लेकर उनके पासपोर्ट जमा कर लेते थे और बाद में व्हाट्सएप पर वीजा भेज देते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईएमआई को लेकर विवाद, पिता ने थप्पड़ मारा तो बेटे ने जान से ही मार डाला

एयरपोर्ट पहुंचने पर खुला राज

एसीपी के अनुसार जब पीड़ित उन वीजा के आधार पर दूतावास या एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें पता चला कि वीजा पूरी तरह फर्जी हैं। इसके बाद ठगी का मामला सामने आया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले चार से पांच महीनों से बिसरख इलाके में इस तरह की ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से सक्षम शर्मा को एटीएस रोड, बिसरख से गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी को तलाक दिए बिना प्रेमिका से शादी करने की तैयारी में था साहिल: नोएडा पुलिस

गिरफ्तार आरोपी सक्षम शर्मा के पास से पुलिस ने 8 पासपोर्ट, 24 फर्जी वीजा की फोटोकॉपी, 90 विजिटिंग कार्ड, 'स्काई वीजा वेंचर' के 37 लेटर पैड, 2 फर्जी मुहरें और 47,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी पर पहले भी मेरठ और पानीपत में धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।