दिल्ली में ब्रिगेडियर से मारपीट करने वाले 4 और दबोचे, कार भी जब्त
दिल्ली के चर्चित ब्रिगेडियर मारपीट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस केस में फरार चल रहे बाकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली के चर्चित ब्रिगेडियर मारपीट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस केस में फरार चल रहे बाकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरजित सिंह, सुनील शर्मा, आशीष और सत्येंद्र के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी सतेंद्र का फोन आने पर सभी आरोपी मेहरम नगर में साथ बैठे थे। वसंत एन्क्लेव में झगड़े की सूचना मिलने के बाद सभी आरोपी कार में मौके पर पहुंचे थे। वहां मारपीट के बाद सभी वापस लौट गए।
टीमें गठित किया गिरफ्तार
मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी अपने घरों से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने तलाश कर सभी को दबोच लिया। उनकी तलाश के लिए टीम गठित की गईं और फरार चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
जांचकर्ताओं के अनुसार, यह घटना 11 अप्रैल की रात को हुई, जब ब्रिगेडियर और उनके बेटे ने अपने घर के बाहर खड़ी एक कार में दो लोगों के कथित तौर पर शराब पीने पर आपत्ति जताई। कुछ ही देर में अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने ब्रिगेडियर और उनके बेटे से कथित तौर पर मारपीट की और साथ ही उनकी पत्नी से अपशब्द कहे तथा धमकी भी दी।




साइन इन