delhi traffic advisory south delhi affected roads diversions due to vvip visit साउथ दिल्ली में आज रहेगा VVIP मूवमेंट, इन रास्तों से रहें दूर; देखें कहां रहेगा रूट डायवर्जन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

साउथ दिल्ली में आज रहेगा VVIP मूवमेंट, इन रास्तों से रहें दूर; देखें कहां रहेगा रूट डायवर्जन

साउथ दिल्ली में आज VVIP मेहमानों के दौरे चलते उनके आने-जाने की वजह से कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसे देखते हुए एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों को कुछ रास्तों से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। 

Fri, 17 April 2026 10:31 AMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
साउथ दिल्ली में आज रहेगा VVIP मूवमेंट, इन रास्तों से रहें दूर; देखें कहां रहेगा रूट डायवर्जन

अगर आज आज साउथ दिल्ली की तरफ यात्रा की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। साउथ दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आज यानी 17 अप्रैल 2026 को VVIP मेहमानों का दौरा निर्धारित है। वीवीआईपी मेहमानों के दौरे के चलते कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस महत्वपूर्ण मूवमेंट को देखते हुए एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों को कुछ रास्तों से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस ने किया 'फर्जी' जांच फ्रॉड? 3 परिवारों को नहीं मिला मुआवजा

ये रास्ते रहेंगे सबसे ज्यादा प्रभावित

दोपहर 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे के बीच निम्नलिखित सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है या पाबंदियां लगाई जा सकती हैं।

• आउटर रिंग रोड

• अरबिंदो मार्ग

•लोधी रोड

• रिंग रोड

जरूरत पड़ने पर इन जगहों से मोड़ा जा सकता है ट्रैफिक

• पंचशील फ्लाईओवर के नीचे

• स्वामी नगर लाइट

• दलीप सिंह कट

• AIIMS लूप

• लोधी रोड

• सफदरजंग मदरसा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल के मेन गुर्गे को दबोचा, पाकिस्तानी ISI से तार

ट्रैफिक पाबंदियां/बदलाव

ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, 17 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे के बीच जरूरत के हिसाब से इन सड़कों/हिस्सों और आस-पास की सड़कों/हिस्सों पर ट्रैफिक पाबंदियां/नियम/बदलाव लागू किए जा सकते हैं:

• आउटर रिंग रोड

• अरबिंदो मार्ग

• अगस्त क्रांति

• लाला लाजपत राय मार्ग

• मथुरा रोड

आम जनता के लिए निर्देश

• सड़कों पर भीड़ कम करने में मदद के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे मेट्रो और बस का इस्तेमाल करें

• अपनी गाड़ियां सिर्फ तय पार्किंग जगहों पर ही पार्क करें

• सड़क के किनारे गाड़ी पार्क करने से बचें, क्योंकि इससे ट्रैफिक के सामान्य बहाव में रुकावट आती है

सामान्य निर्देश

गाड़ी चलाने वालों से आग्रह है कि वे सड़क पर संयम रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ सहयोग करें ताकि सफर आसान हो। मुख्य चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

ट्रैफिक संबंधी रियल-टाइम अपडेट और मदद के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के इन सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म से जानकारी ले सकते हैं।

• वेबसाइट: https://traffic.delhipolice.gov.in

• फेसबुक: https://www.facebook.com/dtptraffic

• प्लैटफॉर्म X: https://x.com/dtptraffic

• इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/dtptraffic

• वॉट्सऐप : 8750871493

• हेल्पलाइन नंबर: 1095/011-25844444

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड सेक्शन पर बाइक चलाई तो कटेगा मोटा चालान
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।