Five-year-old boy dies after run over by truck in Shalimar Bagh area of Delhi दिल्ली में दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत

वारदात के बाद आरोपी चालक ट्रक वहीं छोड़कर फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने बताया कि बयान और घटनास्थल से जुटाए गए अन्य सबूतों के आधार पर ट्रक चालक की पहचान कर ली गई और फिर उसका पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Sun, 8 Feb 2026 08:48 PMSourabh Jain पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली में दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से रविवार को एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे की खबर आई, जिसमें ट्रक की चपेट में आने से 5 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा हैदरपुर के लोहिया कैंप के सामने हुआ। जिसके बारे में शालीमार बाग पुलिस थाने को एक पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह हादसा ट्रक चालक की गलती की वजह से हुआ और बच्चे की जान चली गई।

पहिये के नीचे घायल हालत में मिला बच्चा

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना के आधार पर जब पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां एक ट्रक खड़ा मिला, जिसके पहिये के नीचे एक बच्चा घायल हालत में पड़ा हुआ था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए तुरंत जहांगीरपुरी स्थित BJRM अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि बच्चे की उम्र पांच से छह साल के बीच थी।

चश्मदीद ने ट्रक चालक को बताया हादसे के लिए दोषी

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आगे की कानूनी औपचारिकताओं के लिए शव को अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया। वहीं जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि यह दुर्घटना वाहन चालक की लापरवाही और तेज गति से ट्रक चलाने के कारण हुई।

वारदात के बाद आरोपी चालक ट्रक वहीं छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि, 'बयान और घटनास्थल से जुटाए गए अन्य भौतिक सबूतों के आधार पर ट्रक चालक की पहचान कर ली गई और फिर उसका पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के पीरागढ़ी में कार में मिले तीन लोगों के शव, सुसाइड की आशंका
ये भी पढ़ें:दिल्ली के घर में गीजर फटने से लगी भीषण आग; दम घुटने से मालिक की मौत, पत्नी घायल
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बंद कमरे में मोमो बनाते हुए सो गए दो युवक, सुबह मिली दोनों की लाश

सीसीटीवी फुटेज से सच पता लगा रही पुलिस

पुलिस ने इस हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जिस ट्रक से यह वारदात हुई उसे जब्त कर लिया है। पुलिस ने कहा कि इस जानलेवा हादसे की सही वजह जानने के लिए जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और चश्मदीदों के बयान की पुष्टि करने के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को मंगवाकर उनकी जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।