दिल्ली के पीरागढ़ी में कार में मिले तीन लोगों के शव, सुसाइड की आशंका
दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक ही कार के भीतर से तीन लोगों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय रणधीर, 42 वर्षीय शिवनरेश और 40 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में हुई है।

दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक ही कार के भीतर से तीन लोगों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय रणधीर, 42 वर्षीय शिवनरेश और 40 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जिस कार में शव मिले वह रणधीर की थी। रणधीर और शिवनरेश दिल्ली के रणहौला इलाके के रहने वाले थे, जबकि लक्ष्मी जहांगीरपुरी की निवासी थी।
पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि मृतकों के शरीर पर चोट का कोई भी बाहरी निशान नहीं पाया गया है। इसके अलावा, कार के भीतर मौजूद उनका कीमती सामान भी सुरक्षित मिला है, जिससे किसी प्रकार की लूटपाट या छीना-झपटी की संभावना कम नजर आ रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तीनों की मौत जहगर खाने से होने की आशंका है। शव मिलने के बाद, पुलिस टीमों ने कार की जांच की और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। जांच जारी है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
इससे पहले हाल ही में दिल्ली से सटे फरीदाबाद में तीन बहनों ने एक बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा था कि वह कोई कोरियन गेम खेलती थी और उन पर कोरियन कल्चर का भी काफी प्रभाव था और इसी के चलते उन्होंने खुदकुशी की।




साइन इन