382 houses in Gurugram DLF area receive notices DTPE office uploads list on website गुरुग्राम के DLF इलाके में 382 मकानों को नोटिस, DTPE ऑफिस ने विभाग की साइट पर डाली लिस्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम के DLF इलाके में 382 मकानों को नोटिस, DTPE ऑफिस ने विभाग की साइट पर डाली लिस्ट

गुरुग्राम नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई कार्यालय ने डीएलएफ फेज-1 से लेकर 5 तक बने मकानों का दोबारा सर्वे किया है। इसमें 382 मकान मिले हैं, जिनमें व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन करने का साथ अवैध निर्माण किया गया है।

Sat, 20 Dec 2025 05:59 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम के DLF इलाके में 382 मकानों को नोटिस, DTPE ऑफिस ने विभाग की साइट पर डाली लिस्ट

गुरुग्राम नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई कार्यालय ने डीएलएफ फेज-1 से लेकर 5 तक बने मकानों का दोबारा सर्वे किया है। इसमें 382 मकान मिले हैं, जिनमें व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन करने का साथ अवैध निर्माण किया गया है।

नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई अमित मधोलिया का कहना है कि इन मकान मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मकानों की लिस्ट विभाग की वेबसाइट पर डाली गई है। साल 2021 में डीएलएफ सिटी वेलफेयर एसोसिएशन ने डीएलएफ के मकानों में अवैध निर्माण और अवैध रूप से चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के सिलसिले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

पिछले साल हाईकोर्ट ने हरियाणाा सरकार से डीएलएफ के उन मकानों का सर्वे करने के आदेश जारी किए थे, जिनमें नियमों का उल्लंघन हुआ है। जनवरी में डीटीपीई कार्यालय ने 4183 मकानों की सूची हाईकोर्ट में सौंप दी। हाईकोर्ट ने गत 19 फरवरी को आदेश जारी किए कि इन मकानों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके विरोध में कुछ लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर थी।

आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे

इन सभी मकान मालिकों को डीटीपीई कार्यालय में 16 जनवरी तक जवाब दाखिल करना है। 19 जनवरी को डीटीपीई की तरफ से इन आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी। इसके बाद 31 जनवरी को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया जाएगा। अब तक करीब 30 मकान मालिकों ने कारण बताओ नोटिस को लेकर जवाब दाखिल किया है। बाकी के पास अब 16 जनवरी तक का मौका है।

इन मकानों में उल्लंघन

डीएलएफ फेज-एक में 445 मकान, फेज-दो में 872, फेज-तीन में 845, फेज-चार में 198 और फेज-पांच में 26 मकानों में कब्जा प्रमाण पत्र और नक्शे का उल्लंघन हुआ है। इन बड़े मकानों की संख्या 2386 है। इस तरह डीएलएफ फेज-एक से लेकर पांच तक ईडब्ल्यूएस वर्ग के 2179 मकानों में नियमों का उल्लंघन हुआ है। इनमें डीएलएफ फेज-एक में 19, फेज-तीन में 1874, फेज-चार में 158, फेज-पांच में 128 मकान शामिल हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।