Final call screams and phone cut horrific last 5 minutes of Delhi cop killed by husband आखिरी कॉल और चीखें, मौत से पहले बेहद भयावह थे दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो के आखिरी 5 मिनट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

आखिरी कॉल और चीखें, मौत से पहले बेहद भयावह थे दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो के आखिरी 5 मिनट

भाई को आखिरी बार फोन करना, चीखना-चिल्लाना, फोन का कट जाना और फिर पति द्वारा हत्या कबूल करना। मौत से पहले दिल्ली पुलिस की एक महिला कमांडो के अंतिम 5 मिनट काफी भयावह थे। महिला को उसके पति ने ही मौत के घाट उतार दिया था।

Thu, 29 Jan 2026 01:56 PMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान टाइम्स, नई दिल्ली
share
आखिरी कॉल और चीखें, मौत से पहले बेहद भयावह थे दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो के आखिरी 5 मिनट

भाई को आखिरी बार फोन करना, चीखना-चिल्लाना, फोन का कट जाना और फिर पति द्वारा हत्या कबूल करना। मौत से पहले दिल्ली पुलिस की एक महिला कमांडो के अंतिम 5 मिनट काफी भयावह थे। महिला को उसके पति ने ही मौत के घाट उतार दिया था।

स्पेशल वेपन्स एंड टैक्टिक्स (एसडब्ल्यूएटी) में कमांडो के पद पर तैनात 27 साल महिला पुलिसकर्मी की मंगलवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। महिला पर पति द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने के कुछ दिनों बाद वह चल बसी।

मेटल के डंबल से हमला

एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि काजल नाम की महिला पर उसके पति अंकुर चौधरी (28) ने कथित तौर पर मेटल के डंबल से हमला किया। उसके बाद घर में दरवाजे के फ्रेम पर उसका सिर पटक दिया। यह घटना दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका मोड़ स्थित घर पर हुई।

घरेलू मुद्दों और दहेज को लेकर झगड़ा

घटना वाले दिन घरेलू मुद्दों और दहेज की मांग को लेकर हुए झगड़े के बाद अंकुर ने काजल पर हमला करने के बाद उसके भाई निखिल को फोन किया। पुलिस ने निखिल के बयान का हवाला देते हुए बताया कि अंकुर ने निखिल को बताया कि उसने उसकी बहन की हत्या कर दी है।

निखिल ने एचटी को बताया कि 22 जनवरी को रात करीब 10 बजे अंकुर ने उसे फोन किया। कहा कि उसकी बहन उससे झगड़ा कर रही है। काजल ने फोन लेकर समझाने की कोशिश की, लेकिन अंकुर ने फोन छीन लिया। अंकुर ने उसके भाई से बातचीत रिकॉर्ड करने को कहा और धमकी दी कि वह उसे जान से मार देगा।

चीखें सुनीं और उसके बाद फोन कट गया

निखिल ने एचटी को बताया कि मेरी बहन ने फोन लिया और समझाने की कोशिश की कि क्या हुआ था। अंकुर को उसकी कुछ बातों से बुरा लग गया। उसने फोन छीन लिया और मुझसे बातचीत रिकॉर्ड करने को कहा, ताकि सबूत के तौर पर काम आए। उसने कहा कि वह मेरी बहन को जान से मार देगा। फिर मैंने उसकी चीखें सुनीं और उसके बाद फोन कट गया। लगभग पांच मिनट बाद अंकुर ने फिर फोन किया और निखिल को बताया कि उसने उसकी बहन की हत्या कर दी है। निखिल ने बताया कि अंकुर ने उसे शव लेने के लिए बुलाया था।

डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था

निखिल ने आगे बताया कि जब मैं आधी रात के आसपास दिल्ली पहुंचा तो उसका परिवार पहले ही आ चुका था। उसने मेरी बहन को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था, जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। काजल के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं और 22 जनवरी की रात को उसके पति द्वारा द्वारका के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि 25 जनवरी को उसे गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां मंगलवार (27 जनवरी) को सुबह लगभग 6 बजे उसकी मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन कवच, खूंखार अपराधी रविंदर 'छोटा' गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:KYC के बहाने ठगी, 4 नकली बैंक अधिकारी गिरफ्तार; कई राज्यों में नेटवर्क

कौन थीं काजल

मूलरूप से हरियाणा के गनौर की रहने वाली काजल ने 2022 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के रूप में भर्ती हुई थीं। वह स्पेशल सेल की SWAT यूनिट में तैनाती से पहले कमांडो का प्रशिक्षण लिया था। मामले से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके भाई निखिल, पार्लियामेंट स्ट्रीट स्थित एसीपी के कार्यालय में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं।

प्रेम विवाह किया था

पुलिस ने बताया कि दंपति ने नवंबर 2023 में प्रेम विवाह किया था और उनका डेढ़ साल का एक बेटा है। विशेष पुलिस आयुक्त मधु तिवारी ने कहा कि हमने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया और अपराध होने की रात ही कमांडो के पति अंकुर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब चूंकि कमांडो की मौत हो गई है, इसलिए मामले को हत्या के प्रयास से हत्या में बदल दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।