पारा 41 डिग्री पहुंचा, लू का अलर्ट जारी
फरीदाबाद,धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी में गुरुवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज

फरीदाबाद,धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी में गुरुवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक दिन के साथ रात में भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।शहर में गुरुवार को सुबह की शुरुआत तल्ख धूप के साथ हुई। दोपहर तक तपती धूप ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम हो गई है, बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पंखे, कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं, लेकिन बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
शहर के कई इलाकों में बार-बार बिजली जाने और लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। बिजली विभाग के पास गुरुवार को एक हजार से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं। भीषण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी साफ नजर आ रहा है। एकॉर्ड अस्पताल के वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. रामचंद्र सोनी ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी तेजी से होती है, जिससे डायरिया, उल्टी और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्का और ताजा भोजन लेने तथा धूप में निकलने से बचने की सलाह दी। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने कहा कि पश्चमी विक्षोभ कमजोर पड़ने लगा है।इससे हवाओं की रफ्तार धीमी होगी आगामी दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर हीट वेब का अलर्ट जारी किया गया है।--
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन