मोदी के 12 साल का कार्यकाल देश के विकास का स्वर्णिम अध्याय : नदीम खान
नूंह, सरसमल में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी नदीम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने मोदी के विकास, सुशासन, और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। कई योजनाओं ने करोड़ों लोगों को लाभ पहुँचाया, और भारत ने वैश्विक पहचान बनाई है।

नूंह, सरसमल। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी (सोशल मीडिया) नदीम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। नदीम खान ने कहा कि जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन