faridabad woman teacher sets two jethanies on fire petrol attack dabua colony crime फरीदाबाद में महिला टीचर ने 2 जेठानियों को पेट्रोल डाल जलाया, चौंकाने वाली वजह आई सामने, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद में महिला टीचर ने 2 जेठानियों को पेट्रोल डाल जलाया, चौंकाने वाली वजह आई सामने

Faridabad News: फरीदाबाद में एक महिला ने अपनी दो जेठानियों पर पेट्रोल डालकर उन्हें जला दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जो एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है।

Sun, 5 April 2026 06:04 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share
फरीदाबाद में महिला टीचर ने 2 जेठानियों को पेट्रोल डाल जलाया, चौंकाने वाली वजह आई सामने

Faridabad News: फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में एक देवरानी ने चरित्र पर उंगली उठाने से खफा होकर अपनी दो जेठानियों पर पेट्रोल डालकर उन्हें जला दिया। इससे दोनों बहन गंभीर रूप से झुलस गईं। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जो एक निजी स्कूल में शिक्षिका है।

पुलिस ने शनिवार को आरोपी महिला को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान महिला ने बताया है कि उसकी दोनों जेठानियां उसके चरित्र पर उंगली उठाती थीं। इस वजह से उसने गुस्सा होकर दोनों को पेट्रोल डालकर जला दिया था। दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़की डेट पर बुला ले गई रेस्टोरेंट, बंधक बना 20 मिनट में थमाया 18 हजार का बिल

पुलिस के मुताबिक, डबुआ कॉलोनी सीमा और मीना 3 अप्रैल को घर पर मौजूद थीं, तभी उनकी देवरानी पिंकी आई थी। उन्होंने उसे चाय पिलाई थी। पिंकी एक थैला लाई थी, जिसे उसने बाथरूम में रख दिया और कई बार अंदर-बाहर जाती रही।

बाल्टी में भरा था पेट्रोल

शाम करीब 5 बजे जब वह दोनों छत पर खड़ीं थीं तो पिंकी बाथरूम से बाहर आई और अचानक बाल्टी में भरा पेट्रोल दोनों बहनों पर डाल दिया। इसके बाद उसने माचिस की तीली जलाकर उन पर फेंक दी, जिससे दोनों के कपड़ों में आग लग गई और वो गंभीर रूप से झुलस गईं। महिलाओं के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमरे से आ रही थी बदबू; पुलिस ने तोड़ा दरवाजा, दिल्ली में 2 लाशें मिलने से सनसनी

निजी स्कूल में है शिक्षिका

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी महिला ने बीएससी-बीएड की पढ़ाई की हुई है और एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। पूछताछ में उसने बताया है कि दोनों जेठानी उसके चरित्र पर शक करती थीं। इस वजह से उसने यह कदम उठाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के हरि नगर में ऑनर किलिंग, पिता और भाई के बाद मां भी गिरफ्तार
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।