Faridabad psycho killer sentenced to life imprisonment for 6 murders अस्पताल में नौकरी, बाहर करता था कत्ल; फरीदाबाद के ‘साइको किलर’ को 6 मर्डर के जुर्म में उम्रकैद, Ncr Hindi News - Hindustan
More

अस्पताल में नौकरी, बाहर करता था कत्ल; फरीदाबाद के ‘साइको किलर’ को 6 मर्डर के जुर्म में उम्रकैद

पुलिस उसे साइको किलर करार दिया था। अब उसे स्थानीय अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 2.10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पुलिस के अनुसार, सिंह राज अब तक कुल छह हत्याओं में शामिल रहा है, जिनमें तीन नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं।

Wed, 21 Jan 2026 11:04 PMRatan Gupta पीटीआई, फरीदाबाद
share
अस्पताल में नौकरी, बाहर करता था कत्ल; फरीदाबाद के ‘साइको किलर’ को 6 मर्डर के जुर्म में उम्रकैद

फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाले मामले में अदालत ने एक सीरियल किलर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साल 2022 में 54 साल के सिंह राज ने एक लड़की को किडनैप करके मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस उसे 'साइको किलर' करार दिया था। अब उसे स्थानीय अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 2.10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पुलिस के अनुसार, सिंह राज अब तक कुल छह हत्याओं में शामिल रहा है, जिनमें तीन नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं।

लापता लड़की की लाश बरामद हुई

यह फैसला फरीदाबाद के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम कुमार की अदालत ने सुनाया। पुलिस ने बताया कि यह मामला जनवरी 2022 में सामने आया था, जब भूपानी गांव निवासी एक महिला ने अपनी 20 वर्षीय भतीजी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान 6 जनवरी 2022 को युवती के अवशेष बरामद किए गए। अगले ही दिन पुलिस ने जसाना गांव निवासी सिंह राज को गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बार में 3 घंटे पार्टी, फिर कार ड्राइविंग; नोएडा इंजीनियर की मौत से पहले का VIDEO
ये भी पढ़ें:3 दिन बाद गड्ढे से बाहर निकाली गई नोएडा इंजीनियर की कार, अहम सबूत मिलने के आसार

किलर ने कबूली हत्या की बात

पूछताछ के दौरान आरोपी ने युवती की हत्या करने और शव को आगरा नहर के किनारे फेंकने की बात कबूल की थी। पुलिस के अनुसार, राज ने इसी पूछताछ में पांच अन्य हत्याओं की बात भी स्वीकार की थी। इन हत्याओं में तीन नाबालिग लड़कियां शामिल थीं। इसके बाद 30 मार्च 2022 को इस मामले में चार्जशीट दाखिल की गई थी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुकदमे के दौरान 29 गवाहों ने अदालत में बयान दर्ज कराए। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई। हालांकि, आरोपी के खिलाफ अन्य हत्याओं से जुड़े मामले अभी अदालतों में लंबित हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में MLA के भतीजे से लूटे 10 लाख, पुलिस बोली- युवक 50 लाख सट्टा में हारा
ये भी पढ़ें:गणतंत्र दिवस पर दिल्ली पुलिस की सख्ती, स्मार्ट चश्मों से होगी चेहरे की पहचान

अस्पताल में करता था काम

पुलिस के अनुसार, सिंह राज फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित एक निजी अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था। वर्ष 2019 में उसने एक चाय विक्रेता की बेटी से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। अगस्त 2020 में उसने अस्पताल में ही एक 12 वर्षीय लड़की की हत्या की, जिसने छेड़छाड़ का विरोध किया था। जून 2021 में उसने अस्पताल में काम करने वाली एक नाबालिग सफाईकर्मी की भी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने चाचा और चचेरे भाई की भी हत्या की थी। इन सभी मामलों के सामने आने के बाद पुलिस ने उसे सीरियल किलर माना। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सजा पीड़ितों के परिवारों को न्याय दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जबकि आरोपी के अन्य मामलों में भी जल्द फैसला आने की उम्मीद है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।