Faridabad Municipal Corporation will install tube wells in Sanjay Colony and sector 52 फरीदाबाद के संजय कॉलोनी और इस सेक्टर में दूर होगी पानी की किल्लत, नगर निगम ट्यूबवेल लगाएगा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद के संजय कॉलोनी और इस सेक्टर में दूर होगी पानी की किल्लत, नगर निगम ट्यूबवेल लगाएगा

पेयजल समस्या से जूझ रहे फरीदाबाद के संजय कॉलोनी और सेक्टर-52 वासियों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम की ओर से दोनों क्षेत्रों में चार नए छोटे ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इससे पेयजल आपूर्ति में सुधार होगा। लोगों को नियमित रूप से पानी मिल सकेगा। इस योजना पर अगले महीने से कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

Wed, 27 May 2026 07:21 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share
फरीदाबाद के संजय कॉलोनी और इस सेक्टर में दूर होगी पानी की किल्लत, नगर निगम ट्यूबवेल लगाएगा

पेयजल समस्या से जूझ रहे फरीदाबाद के संजय कॉलोनी और सेक्टर-52 वासियों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम की ओर से दोनों क्षेत्रों में चार नए छोटे ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इससे पेयजल आपूर्ति में सुधार होगा। लोगों को नियमित रूप से पानी मिल सकेगा। इस योजना पर अगले महीने से कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

चार-चार दिनों में पानी की आपूर्ति हो रही

भीषण गर्मी के साथ ही वार्ड नंबर 5 के अंतर्गत आने वाले संजय कॉलोनी और सेक्टर-52 में पेयजल संकट गहरा गया है। हालात यह है कि चार-चार दिनों में पानी की आपूर्ति की जा रही है। उसका भी को कोई समय निधारित नहीं है। कभी रात तीन बजे आता है तो कभी सुबह 11 बजे सप्लाई चलती है। वहीं, लंबे समय से इन इलाकों में पानी की कमी की शिकायतें सामने आ रही थीं। गर्मी बढ़ने के साथ स्थिति और ज्यादा खराब हो गई थी। ऐसे में नगर निगम ने प्रभावित इलाकों में नए छोटे ट्यूबवेल लगाने का फैसला लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा और फरीदाबाद से जुड़ेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, 65 KM लंबी सड़क बनेगी

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि पहला ट्यूबवेल संजय कॉलोनी की गली नंबर-13/3 में लगाया जाएगा। दूसरा गली नंबर-13 स्थित शिव मंदिर के पास, तीसरा गली नंबर-48 कठूरिया वाली गली में और चौथा सेक्टर-52 में मंदिर के नजदीक लगाया जाएगा। इन इलाकों में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं और मौजूदा पानी व्यवस्था बढ़ती आबादी के मुकाबले पर्याप्त नहीं है।

चार महीने में पूरा करने का लक्ष्य

नगर निगम ने काम को चार महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अधिकारियों ने कहा कि काम शुरू होने के बाद इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में भी पानी की स्थिति का सर्वे किया जा रहा है, ताकि जरूरत वाले क्षेत्रों में आगे और योजनाएं बनाई जा सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में पुलिस आयुक्त के दफ्तर के पास खूनी खेल; दुकानदार की पीटकर हत्या

राहत की उम्मीद

स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्मियों में पानी की दिक्कत ज्यादा बढ़ गई है, कई घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। महिलाओं और बुजुर्गों को पानी भरने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों को उम्मीद है कि नए ट्यूबवेल लगने के बाद स्थिति में सुधार आएगा और नियमित पानी सप्लाई मिल सकेगी। अभी इन इलाकों में पेयजल की समस्या लगातार बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में ट्विशा शर्मा जैसा कांड, ससुराल में मिली पत्नी-बेटे की लाश

ट्यूबवेल की कुछ खास बातें

● यह सामान्य ट्यूबवेल की तुलना में कम गहराई पर लगाया जाता है।

● इसमें मोटर और पाइप लाइन के जरिए पानी निकाला जाता है।

● कम समय और कम खर्च में तैयार हो जाता है।

● घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पानी का दबाव बढ़ाने और सप्लाई सुधारने में मदद करता है।

● गर्मियों में अतिरिक्त जल स्रोत के रूप में इसका उपयोग किया जाता है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।