Faridabad Health Department Decision Husbands of Pregnant Women Will Also Have to Undergo Two Types of Tests पत्नी गर्भवती है तो आपको भी कराने होंगे 2 तरह के मेडिकल टेस्ट, फरीदाबाद हेल्थ डिपार्टमेंट का फैसला, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पत्नी गर्भवती है तो आपको भी कराने होंगे 2 तरह के मेडिकल टेस्ट, फरीदाबाद हेल्थ डिपार्टमेंट का फैसला

फरीदाबाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच से जुड़ा एक अहम निर्णय लिया है। अब गर्भवती के साथ पति का भी एचआईवी टेस्ट अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। इसके अलावा पुरुष का सिफलिस टेस्ट भी होगा।

Mon, 6 April 2026 09:00 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share
पत्नी गर्भवती है तो आपको भी कराने होंगे 2 तरह के मेडिकल टेस्ट, फरीदाबाद हेल्थ डिपार्टमेंट का फैसला

फरीदाबाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच से जुड़ा एक अहम निर्णय लिया है। अब गर्भवती के साथ पति का भी एचआईवी टेस्ट अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। इसके अलावा पुरुष का सिफलिस टेस्ट भी होगा।

इस संबंध में स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब तक केवल गर्भवती महिलाओं की ही एचआईवी जांच की जाती थी, लेकिन नए आदेश के बाद दोनों की जांच सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस पहल का मुख्य उद्देश्य एचआईवी संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण करना और इसके वास्तविक कारणों की पहचान करना है। साथ ही यह कदम मां से बच्चे में होने वाले संक्रमण (मदर-टू-चाइल्ड ट्रांसमिशन) को पूरी तरह रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:200 करोड़ के घोटाले में फरीदाबाद नगर निगम का इंस्पेक्टर गिरफ्तार

विभाग का लक्ष्य है कि नवजात शिशुओं में एचआईवी और सिफलिस के नए मामलों को शून्य तक लाया जाए, ताकि उन्हें एक स्वस्थ जीवन मिल सके। जिला एचआईव-एड्स नियंत्रण विभाग के अनुसार हर वर्ष तीन से चार बच्चे एचआईवी के साथ जन्म लेते हैं। इस बीमारी के साथ जन्मे बच्चे का जीवन काफी कष्टदायक है।

निजी अस्पताल भी शामिल किए जाएंगे

जिला स्तर पर यह जांच बीके अस्पताल सहित स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर की जाएगी। इसके अलावा निजी अस्पतालों को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह सुविधा पहुंच सके। स्वास्थ्य विभाग ने सभी चिकित्सा संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे गर्भवती महिलाओं की पहली जांच के समय ही उनके पति का भी परीक्षण सुनिश्चित करें। इससे संक्रमण से बचाव हो सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में जमीन और घर खरीदना हुआ महंगा, सर्किल रेट 75 प्रतिशत तक बढ़ा

यह फायदा मिलेगा

बीके अस्पताल के चिकित्सकों का मानना है कि कई मामलों में पुरुषों में संक्रमण होने के बावजूद इसकी जानकारी नहीं होती, जिससे गर्भवती और फिर नवजात शिशु प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में पति की जांच को अनिवार्य करने से समय रहते उपचार संभव हो सकेगा और संक्रमण के प्रसार को रोका जा सकेगा।

निर्देशों का पालन सभी के लिए जरूरी

फरीदाबाद के उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरजिंदर सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य निदेशालय के निर्देशों का पालन सभी के लिए जरूरी है। लोग अब खुद ही एचआईवी की जांच के लिए आगे आने लगे हैं। गर्भवती के साथ उसके पति की भी एचआईवी जांच कराई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में बनेगा बहुमंजिला सुपरस्पेशलिटी सरकारी अस्पताल, CM नायब सैनी का ऐलान
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।