Minor Girl Sent for Studies Allegedly Raped by Uncle and Cousin in gujarat गुजरात में रिश्ते शर्मसार, बच्ची संग कई दिनों तक हैवानियत करते रहे मामा और भाई, मां ने पढ़ाई के लिए भेजा था, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

गुजरात में रिश्ते शर्मसार, बच्ची संग कई दिनों तक हैवानियत करते रहे मामा और भाई, मां ने पढ़ाई के लिए भेजा था

गुजरात में एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी को अपने भाई के पास रहने के लिए भेजा, वही दरिंदा निकला। पीड़िता का आरोप है कि मामा ने अपने बेटे संग उसके साथ कई बार रेप किया। 

Sun, 4 Jan 2026 11:52 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद
share
गुजरात में रिश्ते शर्मसार, बच्ची संग कई दिनों तक हैवानियत करते रहे मामा और भाई, मां ने पढ़ाई के लिए भेजा था

गुजरात के चांदखेड़ा इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां मामा और उसके 22 वर्षीय बेटे पर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। चांदखेड़ा पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर 47 वर्षीय मामा और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग बच्ची को पढ़ाई के लिए माता-पिता ने उसे चांदखेड़ा में अपने मामा के घर भेजा था। आरोप है कि इसी दौरान मामा ने बच्ची को धमकाया और उसके बेटे ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में कहा गया है कि मामा ने बच्ची को किसी को भी घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपने ही ऑफिस की महिला कर्मचारी की बेटी पर बुरी नजर, ब्लैकमेलकर कई बार किया रेप
ये भी पढ़ें:घर में अकेली थी 82 साल की महिला, युवक ने घुसकर किया रेप; जांच शुरू
ये भी पढ़ें:गुजरात में बड़े शहरों पर कम होगा दबाव, इन 5 शहरों को बनाया जाएगा सैटेलाइट टाउन
ये भी पढ़ें:इंदौर के बाद गुजरात के गांधीनगर में 100 लोग अस्पताल में भर्ती; पानी के सेंपल लिए

बड़ी बहन को बताई आपबीती

पुलिस का कहना है कि बच्ची इस घटना से बुरी तरह डर गई थी और लंबे समय तक किसी को कुछ नहीं बता सकी। धीरे-धीरे उसका व्यवहार बदलने लगा और वह अकेले रहने लगी। यह देखकर उसकी बड़ी बहन को शक हुआ। शुरुआत में बच्ची ने कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में उसने अपनी बड़ी बहन को पूरी आपबीती सुनाई।

आरोपियों की दबिश तेज

इसके बाद दोनों बहनें चांदखेड़ा थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया और उसके माता-पिता को भी पूरे मामले की जानकारी दी। चांदखेड़ा पुलिस के अनुसार, शिकायत दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और पुलिस को जल्द आरोपियों को पकड़ने की उम्मीद है। मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।