Faridabad Gangrape in Ambulance Police Revealed फरीदाबाद गैंगरेप कांड में बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में ही हुई थी हैवानियत, पुलिस ने और क्या-क्या बताया, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद गैंगरेप कांड में बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में ही हुई थी हैवानियत, पुलिस ने और क्या-क्या बताया

फरीदाबाद में 25 साल की महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला का रेप किसी सामान्य वैन में नहीं बल्कि एंबुलेंस में हुआ था।

Sun, 4 Jan 2026 03:11 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
फरीदाबाद गैंगरेप कांड में बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में ही हुई थी हैवानियत, पुलिस ने और क्या-क्या बताया

फरीदाबाद में 25 साल की महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला का रेप किसी सामान्य वैन में नहीं बल्कि एंबुलेंस में हुआ था। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी एक एंबुलेंस में हेल्पर और ड्राइवर का काम करते थे। उत्तर प्रदेश के मथुरा और झांसी के रहने वाले दोनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं पीड़िता अस्पताल में ही भर्ती है।

पीड़िता का एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसे संभवतः घटना के बाद रिकॉर्ड किया गया था। इस वीडियो में पीड़िता बता रही है कि लिफ्ट देने के बाद आरोपियों में से एक ने उसके खाते में 600 रुपये जमा कर दिए थे। वीडियो में पीड़िता ने कहा, मैं उन्हें पहले नहीं जानती थी। जैसे ही मैं कार में बैठी, उनमें से एक ने मेरे पेटीएम खाते में 600 रुपये ट्रांसफर कर दिए, फिर उन्होंने कार लॉक कर दी और मेरा मोबाइल छीन लिया। रात में घना कोहरा था। मैं जोर-जोर से चिल्लाई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

महिला के स्वस्थ होने के बाद, मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपियों की पहचान परेड कराई जाएगी। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आगे की पूछताछ के लिए उन्हें जेल से पेशी वारंट जारी किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, महिला सोमवार शाम को फरीदाबाद के सेक्टर 23 स्थित अपनी सहेली के घर गई थी। घर लौटते समय वह ऑटो रिक्शा से एनआईटी 2 चौक तक गई और फिर मेट्रो चौक तक पैदल चली।

जब वह लगभग आधी रात को अपने घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी दो आरोपियों ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की। हालांकि, उसे उसके सही पते तक ले जाने के बजाय, वे गुरुग्राम की ओर चले गए और चलती गाड़ी में उसके साथ रेप किया। आरोपी मंगलवार सुबह 3 बजे तक उसे गाड़ी में घुमाते रहे और फिर फरीदाबाद के राजा चौक के पास गाड़ी से बाहर फेंक दिया गया। बाद में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती किया गया।

परिवारवालों का क्या दावा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता के परिवारवालों ने इस बात का दावा किया है कि पीड़िता का रेप एंबुलेंस में हुआ है। पीड़िता घर लौट रही थी तभी उसने सामने से एक गाड़ी आते देखी जिसमें बैठे लोगों ने उसे लिफ्ट ऑफर की। परिवारवालों ने दावा किया है कि वह वैन एक एंबुलेंस थी, इसलिए पीड़िता को लगा कि वह सुरक्षित है और भरोसा कर गाड़ी में बैठ गई।

पीटीआई से इनपुट

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।