Faridabad Food Delivery Boy Killed After Mercedes Hits Motorcycle फरीदाबाद में तेज रफ्तार का कहर, मर्सिडीज ने बाइक को मारी टक्कर; डिलीवरी बॉय की मौत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद में तेज रफ्तार का कहर, मर्सिडीज ने बाइक को मारी टक्कर; डिलीवरी बॉय की मौत

फरीदाबाद के सेक्टर 15 से बड़ी घटना सामने आई है। यहां तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में एक फूड डिलीवरी एजेंट की दर्दनाक मौत हो गई।

Wed, 1 April 2026 12:03 AMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, फरीदाबाद, पीटीआई
share
फरीदाबाद में तेज रफ्तार का कहर, मर्सिडीज ने बाइक को मारी टक्कर; डिलीवरी बॉय की मौत

फरीदाबाद के सेक्टर 15 से बड़ी घटना सामने आई है। यहां तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में एक फूड डिलीवरी एजेंट की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद के सेक्टर 15 इलाके में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक फूड डिलीवरी एजेंट की मौत हो गई। घटना सोमवार की बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद आरोपी कार ड्राइवर सोमवार सुबह 2 बजे फरार हो गया और पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी 28 साल के आनंद राज बिंद के रूप में हुई है। पिछले कई सालों से वह चंदिला चौक के पास भटोला गांव में किराए के मकान में रह रहा था और फूड डिलीवरी एजेंट का काम करता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद वालों के लिए बड़ी राहत, तिगांव-मंझावली रूट पर फिर शुरू होगी बस सेवा

कार ने पीछे से मारी टक्कर

पुलिस ने बताया कि सेक्टर 15 में फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने कार ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। तेज रफ्तार टक्कर के कारण वह और उसकी बाइक दोनों उछलकर दूर जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही उसका भाई मौके पर पहुंचा और उसे बेहोश पाया। मर्सिडीज कुछ दूरी पर खड़ी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में आसमान छूएंगे जमीन के दाम? 19 गांवों की जमीन पर कटेंगे 12 नए सेक्टर

कुछ लोगों की मदद से वह आनंद राज को अस्पताल ले गया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फरीदाबाद के सेंट्रल पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर राजवीर ने बताया, पुलिस की जांच में अब तक पता चला है कि मर्सिडीज कार देर रात एयरपोर्ट से किसी को लेने जा रही थी। कार एक कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। उन्होंने आगे कहा, कार ड्राइवर अभी फरार है, लेकिन हम उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:म्यूजिक बदलने को कहा तो लड़की को पीटा, फरीदाबाद के क्लब में हंगामा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।