दिल्लीवालों को पानी पर प्रवेश वर्मा ने दी बड़ी खुशखबरी, सबको मिलेगा बोरवेल कनेक्शन
दिल्ली में पानी की समस्या को खत्म करने के लिए सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। लोगों को खुशखबरी देते हुए प्रवेश वर्मा ने बताया कि अब दिल्ली में सभी को बोरवेल का कनेक्शन दिया जाएगा।

गर्मी का आने के साथ ही दिल्ली में पानी की समस्या बढ़ जाती है। दिल्ली के कई इलाकों में पीने के साफ पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कुछ इलाकों में टैंकर के पानी पर भी निर्भर रहना पड़ता है। अब दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। वर्मा ने कहा कि अब दिल्ली में बोरवेल का कनेक्शन सबको मिलेगा। इसकी परमीशन लेकर बोरवेल का कनेक्शन लिया जा सकेगा।
क्या बोले प्रवेश वर्मा
दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने विधानसभा में ऐलान करते हुए कहा कि सरकार जल्द ही नई पॉलिसी लेकर आ रही है, जिसमें बोरवेल कनेक्शन के लिए आवेदन देने वाले सभी दिल्लीवासियों को परमीशन दी जाएगी। वर्मा ने बताया कि इसके लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी मंजूरी दे दी है।
किसको मिलेगा बोरवेल का कनेक्शन
दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आदेश दिया है कि बोरवेल का घरेलू कनेक्शन प्रत्येक आवेदक को दिया जाए। उन्होंने बताया कि इससे पहले डीएम के यहां आवेदन देना पड़ता था और डीएम की परमीशन मिलने के बाद बोरवेल का कनेक्शन मिलता था, लेकिन अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रत्येक घरेलू बोरवेल कनेक्शन आवेदक को ये कनेक्शन दिया जाएगा। प्रवेश वर्मा ने कहा कि बोरवेल के लिए नीति लेकर सरकार आ रही है। घर में बोरवेल के लिए जो भी स्वीकृति मांगेगा उसे स्वीकृति दी जाएगी। इसके लिए थोड़ा शुल्क देना पड़ेगा। अभी कोई एक-एक लाख रुपये मांग लेता है। इस भ्रष्टाचार से राहत मिलेगी।
इन लोगों पर होगी कार्रवाई
दिल्ली विधानसभा में बोरवेल कनेक्शन के नियमों की जानकारी देते हुए प्रवेश वर्मा ने बताया कि दिल्ली के लाखों घरों को बोरवेल कनेक्शन के लिए परमीशन दी जाएगी, लेकिन जो बोरवेल कनेक्शन बिना परमीशन चल रहे होंगे, उनपर कार्रवाई की जाएगी।
परमिशन के लिए एक शर्त
दिल्ली में सभी घरों को बोरवेल कनेक्शन देने की खुशखबरी के दौरान प्रवेश वर्मा ने एक शर्त भी बताई। प्रवेश वर्मा ने कहा दिल्ली का जो भी नागरिक कनेक्शन की परमिशन मांगेगा उसे परमिशन मिलेगी, लेकिन इसके लिए शुल्क अदा करना होगा। हालांकि, शुल्क कितना अदा करना होगा, इसको लेकर प्रवेश वर्मा ने अभी जानकारी नहीं दी है।
230 बोरवेल का हो गया टेंडर
विधानसभआ में जानकारी देते हुए प्रवेश वर्मा ने बताया कि शहर में 230 बोरवेल के लिए टेंडर हो चुका है। उन्होंने कहा कि इससे 36 एमजीडी पानी मिलेगा, जिससे शहर को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।




साइन इन