EMU Train Service Launched Between Kosi Kalan and Mathura Benefits Passengers and Devotees Alike What Are the Timings? कोसीकलां-मथुरा के लिए ईएमयू ट्रेन सेवा शुरू, यात्रियों सहित श्रद्धालुओं को भी फायदा; क्या टाइमिंग, Ncr Hindi News - Hindustan
More

कोसीकलां-मथुरा के लिए ईएमयू ट्रेन सेवा शुरू, यात्रियों सहित श्रद्धालुओं को भी फायदा; क्या टाइमिंग

पलवल तक चलने वाली दो ईएमयू ट्रेनों का मंगलवार से अस्थायी विस्तार कर कोसीकलां और मथुरा तक संचालन शुरू कर दिया गया है। रेलवे के इस फैसले से हजारों दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है। दोनों ट्रेनों का विस्तार फिलहाल 31 जुलाई तक किया गया है।

Wed, 6 May 2026 07:11 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, फरीदाबाद/पलवल
share
कोसीकलां-मथुरा के लिए ईएमयू ट्रेन सेवा शुरू, यात्रियों सहित श्रद्धालुओं को भी फायदा; क्या टाइमिंग

पलवल तक चलने वाली दो ईएमयू ट्रेनों का मंगलवार से अस्थायी विस्तार कर कोसीकलां और मथुरा तक संचालन शुरू कर दिया गया है। रेलवे के इस फैसले से हजारों दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है। दोनों ट्रेनों का विस्तार फिलहाल 31 जुलाई तक किया गया है।

ट्रेन नंबर 64016 की टाइमिंग

ट्रेन नंबर 64016 (शकूरबस्ती-पलवल) मंगलवार सुबह 4:55 बजे पलवल रेलवे स्टेशन पहुंची। कुछ मिनट रुकने के बाद यह 5:02 बजे मथुरा के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन प्रतिदिन दोपहर करीब 2:30 बजे शकूरबस्ती दिल्ली से चलकर पलवल पहुंचती है। वापसी में यही ट्रेन 64019 नंबर से दिल्ली के शकूरबस्ती के लिए चलेगी।

ट्रेन नंबर 64082 की टाइमिंग

वहीं ट्रेन नंबर 64082 ईएमयू नई दिल्ली से शाम 6 बजे रवाना होती है और रात 7:40 बजे पलवल पहुंचती है। मंगलवार से यह ट्रेन पलवल से आगे कोसीकलां तक जाने लगी है। वापसी में यह ट्रेन 64051 नंबर से कोसीकलां से गाजियाबाद के लिए रवाना होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पलवल-नूंह फोर लेन मार्ग के निर्माण की अड़चन दूर, जमीन खरीदने के बजट मंजूर

दिल्ली और मथुरा के बीच 14 ट्रेनें

पलवल रेलवे स्टेशन अधीक्षक अरुण सिंह ने बताया कि फिलहाल यह विस्तार अस्थायी है। यदि यात्रियों की संख्या संतोषजनक रही तो भविष्य में इसे स्थायी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दिल्ली और मथुरा के बीच 14 ट्रेनें चल रही हैं, जबकि कोरोना काल से पहले यह संख्या 23 थी।

यात्रियों को लाभ मिलेगा

इन ट्रेनों के विस्तार से पलवल, होडल, कोसीकलां और मथुरा के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। दिल्ली, फरीदाबाद और पलवल में नौकरी करने वाले लोगों के लिए आवागमन आसान होगा। साथ ही गोवर्धन परिक्रमा, शनिदेव मंदिर, नंदगांव और बरसाना जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। अब श्रद्धालु बसों के बजाय ट्रेन से आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैनहोल में घुट गया दम, साइकिल से हुई पहचान; फरीदाबाद में 2 सीवर कर्मियों की मौत
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।