ek sal delhi behal yad aae kejriwal aap press confrence on completion of 1 year of bjp government in delhi '1 साल से दिल्ली बेहाल, याद आ रहे केजरीवाल', BJP के वादे याद दिला क्या बोले AAP के मनीष सिसोदिया, Ncr Hindi News - Hindustan
More

'1 साल से दिल्ली बेहाल, याद आ रहे केजरीवाल', BJP के वादे याद दिला क्या बोले AAP के मनीष सिसोदिया

दिल्ली की भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप ने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार को जमकर निशाने पर लिया। आइए जानते हैं मनीष सिसोदिया ने क्या-क्या कहा।

Fri, 20 Feb 2026 01:26 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
share
'1 साल से दिल्ली बेहाल, याद आ रहे केजरीवाल', BJP के वादे याद दिला क्या बोले AAP के मनीष सिसोदिया

साल 2024 के आखिरी दिनों में दिल्ली विधानसभा चुनाव हुए। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए दिल्ली में सरकार बनाई थी। शुक्रवार को दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के एक साल पूरे होने पर आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी द्वारा किए गए वादों की याद दिलाई। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पिछले एक साल में दिल्ली बेहाल रही है और अब उसे केजरीवाल की याद आ रही है। आइए जानते हैं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने क्या-क्या कहा।

'याद आ रहे केजरीवाल'

शुक्रवार को दिल्ली सरकार के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सरकार का एक साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और अपनी उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दिल्ली की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। सिसोदिया ने कहा कि आज से ठीक एक साल पहले दिल्ली में भाजपा की चार इंजन की सरकार बनी थी। सिसोदिया ने याद दिलाते हुए कहा कि चुनावों के दौरान भाजपा ने वादा किया था कि 8 मार्च, 2025 से दिल्ली की महिलाओं के खाते में हर महीने 2500 रुपए भेजे जाएंगे, लेकिन एक साल पूरे होने के बाद भी सभी महिलाओं के खातों में पैसे नहीं भेजे जा रहे हैं। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं के साथ तो धोखा हुआ है। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कई चुनावी वादे याद दिलाते हुए दावा किया कि इन्हें पूरा नहीं किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अटल कैंटीन से शिक्षा व स्वास्थ्य तक... रेखा गुप्ता सरकार ने एक साल में क्या किया

प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर फर्जीवाड़ा:सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार थी, तब हम देखते थे कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई कदम उठाए जाते थे। लेकिन इस बार भाजपा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और देश में सबसे खराब एक्यूआई दिल्ली का रिकॉर्ड किया गया। सिसोदिया ने रेखा गुप्ता सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों ने इस बार ऐतिहासिक रूप से खराब एक्यूआई झेला। और जब दिल्ली के लोगों ने हायतौबा मचानी शुरू की तो रेखा गुप्ता की सरकार ने एक्यूआई सेंटर में डाटा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और कई सारे एक्यूआई सेंटर को बंद कर दिया गया। सिसोदिया ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक्यूआई डेटा से छेड़छाड़ करने के बाद सरकार ने एक्यूआई मीटर के पास पानी का भी छिड़काव किया ताकि इसे कम करके दिखाया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, 31 मार्च तक 7000 कक्षाएं होंगी AI इनेबल्ड
ये भी पढ़ें:चमकेंगी दिल्ली की सड़कें; CM ने दी 802 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी

मध्यम वर्ग के साथ भी धोखा: सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली के मध्यम वर्ग के लोगों के साथ धोखा किया है। सिसोदिया ने कहा कि साल 2025 में रेखा गुप्ता की सरकार बनने के बाद से ही दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों ने फीस बढ़ानी शुरू कर दी। सिसोदिया ने कहा किसी स्कूल ने दोगुनी तो किसी ने तीन गुनी फीस बढ़ा दी। सिसोदिया ने कहा कि रेखा गुप्ता की सरकार बनने के बाद सबसे पहले कोई सड़कों पर उतरा तो वो मध्यम वर्ग का इंसान ही था।

जहां झुग्गी, वहां मकान वाला वादा भी फर्जीवाड़ा: सिसोदिया

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधते हुए सिसोदिया ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने वादा किया था कि दिल्ली में जहां झुग्गी है, लोगों को वहीं मकान दिया जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं बल्कि इसका उल्टा हो गया। सोसिदिया ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने नारे को उल्टा किया और कहा कि जहां झुग्गी वहां मैदान। सिसोदिया दिल्ली में होने वाली बुलडोजर कार्रवाई की तरफ इशारा करते हुए रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।