Dwarka Expressway proposal to extend up to Mayapuri Ring Road in Delhi द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ सकती है मायापुरी, रिंग रोड तक विस्तार करने का प्रस्ताव, Ncr Hindi News - Hindustan
More

द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ सकती है मायापुरी, रिंग रोड तक विस्तार करने का प्रस्ताव

Dwarka Expressway : द्वारका एक्सप्रेसवे का मायापुरी रिंग रोड तक विस्तार किया जा सकता है। दिल्ली एयरपोर्ट का संचालन करने वाली एजेंसी ‘डायल’ ने इसका प्रस्ताव बनाया है, जिससे दिल्ली एयरपोर्ट के आसपास ट्रैफिक जाम में कमी आएगी।

Mon, 25 May 2026 05:39 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ सकती है मायापुरी, रिंग रोड तक विस्तार करने का प्रस्ताव

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने द्वारका एक्सप्रेसवे का मायापुरी रिंग रोड तक विस्तार करने का प्रस्ताव बनाया है। दावा है कि इससे एयरपोर्ट के आसपास जाम कम हो जाएगा। इसके साथ-साथ गुरुग्राम और दिल्ली की कई मुख्य सड़कों के विस्तार की भी सिफारिश की है।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने करीब 9 हजार करोड़ रुपये की लागत से 29 किलोमीटर लंबे द्वारका एक्सप्रेसवे को तैयार किया है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास से यह एक्सप्रेसवे शुरू होता है, जो दिल्ली के बिजवासन और द्वारका से होता हुआ दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिल्ली के गांव महिपालपुर के पास मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में रहने व जॉब करने वालों को गुड न्यूज; अगले महीने से दौड़ेंगी 50 ई-बस

टनल में लग जाता है लंबा जाम

वाहनों के दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मिलने के दौरान ट्रैफिक जाम लग जाता है। इसके चलते कई बार तो द्वारका एक्सप्रेसवे के करीब तीन किमी लंबी टनल में वाहन जाम में 15 से 20 मिनट तक फंस जाते हैं। डायल ने इस स्थिति से निपटने के लिए एक कंपनी को ट्रैफिक प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इस कंपनी की तरफ से तैयार किए गए प्रस्ताव के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे को मायापुरी रिंग रोड से जोड़ा जाए। इससे रिंग रोड की तरफ जाने वाले वाहन चालक महिपालपुर के पास ट्रैफिक जाम में नहीं फंसेंगे। दिल्ली एयरपोर्ट के आसपास ट्रैफिक जाम की स्थिति भी नहीं बनेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ रहा रोड दोबारा बनेगा, कई सेक्टर-सोसाइटियों को लाभ

प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक आज

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रस्ताव से जुड़ी अहम बैठक सोमवार को होगी।

इन सड़कों के विस्तार का भी प्रस्ताव

दिल्ली और गुरुग्राम का ट्रैफिक दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आश्रित है। वर्तमान में इस हाईवे के समानांतर कोई मजबूत सड़क विकल्प नहीं है। इस वजह से डायल की तरफ से यह प्रस्ताव बनाए गए हैं। इसमें द्वारका एक्सप्रेसवे को रिंग रोड तक बढ़ाने और रेजांगला चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे को फ्लाईओवर के माध्यम से जोड़ने के अलावा रंगपुरी बाईपास का निर्माण, एलिवेटेड रोड बनाकर बारापुला और यूईआर दो का विस्तार, ताल कटोरा को बारापुला से जोड़ने के लिए एक नए लिंक रोड का निर्माण के अलावा गुरुग्राम परिधि में ग्रेटर एसपीआर का निर्माण शामिल है।

रिपोर्ट - दीपक आहूजा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:द्वारका एक्सप्रेसवे से मानेसर जाना होगा आसान, गुरुग्राम में बनेगा नया फ्लाईओवर

वहीं, गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित गांव बसई से लेकर इफको चौक तक करीब नौ किमी लंबी मुख्य सड़क की मरम्मत की जाएगी। इस सड़क के साथ-साथ फुटपाथ और बरसाती नाले का निर्माण किया जाएगा। जीएमडीए ने टेंडर को मंजूरी के लिए उच्चस्तरीय कार्य समिति में भेज दिया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद टेंडर आवंटन किया जाएगा। जीएमडीए ने द्वारका एक्सप्रेसवे पर गांव बसई से लेकर महाराजा अग्रसेन चौक और महाराजा अग्रसेन चौक से लेकर इफको चौक तक की मुख्य सड़क की विशेष मरम्मत की योजना बनाई है। इसके निर्माण पर करीब 52 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस योजना के पूरा होने के बाद करीब 100 कॉलोनियों और सेक्टर के निवासियों को सीधा लाभ पहुंचेगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।