dwarka expressway connecting road will be reconstructed gurugram many sector and residential societies get benefit द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ रहा रोड दोबारा बनेगा, गुरुग्राम के कई सेक्टर और सोसाइटियों तक लाभ, Ncr Hindi News - Hindustan
More

द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ रहा रोड दोबारा बनेगा, गुरुग्राम के कई सेक्टर और सोसाइटियों तक लाभ

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली करीब 2 किलोमीटर लंबी सड़क नए सिरे से बनाने की योजना बनाई है। सेक्टर-99 और 102 को विभाजित कर रही इस सड़क के निर्माण पर करीब 22 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 

Thu, 7 May 2026 09:36 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ रहा रोड दोबारा बनेगा, गुरुग्राम के कई सेक्टर और सोसाइटियों तक लाभ

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली सड़क नए सिरे से बनाने की तैयारी है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सेक्टर-99 और 102 को विभाजित कर रही इस मुख्य सड़क के निर्माण की योजना बनाई है। इसके निर्माण पर करीब 22 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा की मंजूरी मिलने के बाद इस मुख्य सड़क के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ रही यह मुख्य सड़क करीब दो किलोमीटर लंबी है। सेक्टर-99 स्थित सत्या द हाइव मॉल से लेकर सेक्टर-102 स्थित सनसिटी एवेन्यू सोसाइटी के पास द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ रही इस मुख्य सड़क की विशेष मरम्मत की जाएगी। इसके ऊपर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके दोनों तरफ सर्विस रोड, फुटपाथ और साइकिल ट्रैक के निर्माण का एस्टीमेट भी जीएमडीए ने तैयार किया है। इसके ऊपर करीब 12 करोड़ रुपये की आएगी। इसके बनने के बाद दोनों सेक्टर के निवासियों को फायदा होगा। मौजूदा समय में इस सड़क की हालत बदहाल अवस्था है। हैरीटेज मैक्स सोसाइटी की आरडब्ल्यूए की तरफ से कई बाद अपने खर्चे पर इस मुख्य सड़क की मरम्मत करवाई जा चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम-सोहना रोड छठी बार धंसा, 10 फीट चौड़ा और 20 फीट गहरा गड्ढा बना

सेक्टर-114 की बाहरी सड़क का भी निर्माण होगा

जीएमडीए ने सेक्टर-114 की बाहरी सड़क के निर्माण के लिए करीब पौने आठ करोड़ रुपये की लागत से टेंडर लगा दिया है। 700 मीटर लंबी इस मुख्य सड़क का निर्माण टेंडर आवंटन के बाद आठ महीने के अंदर हो जाएगा। पिछले महीने भी इस सड़क के निर्माण को लेकर टेंडर लगाया था, लेकिन दो कंपनियां सामने आई थी। टेंडर को रद्द करके दोबारा आमंत्रित किया है। इसके अलावा इस सड़क के दोनों तरफ सर्विस रोड, फुटपाथ और बरसाती नाला तैयार करने की योजना है। इसके ऊपर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसकी डीपीआर को मंजूरी के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के समक्ष रखा जाएगा।

शेखर नांदल, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए, ''सेक्टर-99 और सेक्टर-102 को विभाजित कर रही मुख्य सड़क और सेक्टर-114 की बाहरी सड़क का निर्माण किया जाएगा। सेक्टर-114 की बाहरी सड़क के निर्माण को लेकर टेंडर जारी कर दिया है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम को मिलेगी नई 'मॉडल रोड': सेक्टर-51 और 52 की सड़क बनेगी आदर्श

गुरुग्राम में एआईटी चौक पर जाम से राहत को नया प्लान लागू

गुरुग्राम शहर के व्यस्त एआईटी चौक पर पीक आवर में लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने नया रूट प्लान लागू किया है। बुधवार को पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) प्रतीक गहलौत ने मौके का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में पाया गया कि गोलचक्कर पर सुबह और शाम के समय वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है, जिससे लंबा जाम लग जाता है और लोगों को परेशानी होती है। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रभाव से एआईटी चौक से वजीराबाद की ओर जाने वाला सीधा मार्ग बंद कर दिया है। अब वजीराबाद जाने वाले वाहन चालकों को एआईटी चौक से पहले सेक्टर-55/56 की ओर जाना होगा। वहां से करीब 50 से 60 मीटर आगे बने यू-टर्न से मुड़कर सर्विस रोड के जरिए वजीराबाद पहुंच सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि इस बदलाव से गोलचक्कर पर वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की स्थिति में सुधार आएगा। पुलिस ने नागरिकों से नए रूट प्लान का पालन करने और यातायात कर्मियों का सहयोग करने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए आगे भी ऐसे निरीक्षण और जरूरत अनुसार बदलाव किए जाते रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 2 महीने बंद रहेंगे ये रास्ते, सड़क पर निकलने से पहले जानें नया रूट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।