Drain Construction in Greater Noida People Attack on Team 3 Injured Including Supervisor ग्रेटर नोएडा में नाली निर्माण के लिए गई टीम पर टूट पड़े लोग, सुपरवाइजर समेत 3 घायल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेटर नोएडा में नाली निर्माण के लिए गई टीम पर टूट पड़े लोग, सुपरवाइजर समेत 3 घायल

ग्रेटर नोएडा के तिलपता में रविवार को मुख्य सड़क के किनारे नाली का निर्माण कराने पहुंचे प्राधिकरण के कर्मचारियों को विरोध का सामना करना पड़ा। खुदाई के दौरान दीवार का एक हिस्सा गिरने से नाराज लोगों ने प्राधिकरण की टीम पर हमला कर दिया। सुपरवाइजर समेत तीन कर्मचारियों के साथ मारपीट की। 

Mon, 6 April 2026 09:28 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
ग्रेटर नोएडा में नाली निर्माण के लिए गई टीम पर टूट पड़े लोग, सुपरवाइजर समेत 3 घायल

ग्रेटर नोएडा के तिलपता में रविवार को मुख्य सड़क के किनारे नाली का निर्माण कराने पहुंचे प्राधिकरण के कर्मचारियों को विरोध का सामना करना पड़ा। खुदाई के दौरान दीवार का एक हिस्सा गिरने से नाराज लोगों ने प्राधिकरण की टीम पर हमला कर दिया। सुपरवाइजर समेत तीन कर्मचारियों के साथ मारपीट की। बाकी लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

नाली के लिए छोड़ी गई जगह पर रैंप बना दिए

वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर ने बताया किसड़क के किनारे जिस स्थान पर नाली का निर्माण किया जाना है, वहां पर कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर लिया है। नाली के लिए छोड़ी गई जगह पर रैंप बना दिए हैं। गांव के लोग नाली का निर्माण कार्य नहीं होने दे रहे। ऐसे में सीसी सड़क और नाली बनाने का काम पिछले कई माह से अधर में है। नालियां ओवरफ्लो होने से यहां आम दिनों में भी सड़क पर पानी भरा रहता है। इधर से गुजरने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक जाम की समस्या भी हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा दोहरे हत्याकांड मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, गांव में ही छिपा था

सूरजपुर कोतवाली में शिकायत

प्राधिकरण के कर्मचारी रविवार को नाली का काम शुरू कराने के लिए पहुंचे। खुदाई के दौरान एक दीवार का हिस्सा गिर गया। इसे सही कराने को आश्वासन भी दिया गया। इसके बावजूद गांव के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इससे संविदाकर्मी के रूप में काम करने वाले सुपरवाइजर बलवीर को गंभीर चोट आई है। उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसकी शिकायत सूरजपुर कोतवाली में की गई है। प्राधिकरण के अधिकारी का कहना है कि सोमवार को आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा-ग्रेनो वेस्ट मेट्रो रूट पर 5 स्टेशन बनाए जाएंगे, 2 नए रूटों की भी योजना

1400 मीटर लंबी नाली का निर्माण की योजना

दादरी- सूरजपुर- छलेरा (डीएसएसी) मार्ग पर स्थित तिलपता में जलभराव की समस्या पिछले लगभग 15 वर्षों से बनी हुई है। सड़क पूरी तरह टूटी चुकी है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्राधिकरण ने आईआईटी रुड़की से सर्वेक्षण कराकर उसके सुझावों पर सीसी सड़क और बढ़ती आबादी के हिसाब से नाली बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत मुख्य सड़क के दोनों तरफ 1400-1400 मीटर लंबी नाली का निर्माण किया जाना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लिफ्ट में बच्चे के साथ फंसी रही महिला, पंखा भी बंद; सांस लेने में हुई दिक्कत

कस्बे में सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा

इसे आगे जाकर मुख्य नाले से जोड़ा जाएगा। कस्बे में सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जो 1050 मीटर लंबी होगी। नाली और सीसी सड़क के निर्माण पर 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव रहता है, इसलिए सीसी सड़क बनाने का निर्णय लिया गया है। तिलपता के पास अंतरराष्ट्रीय कंटेनर डिपो होने की वजह से भारी वाहनों का आना- जाना लगा रहता है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।