दिल्ली के तीन इलाकों में आज गुरुवार को रहेगा जलसंकट, DJB ने जारी किया वाटर अलर्ट
विभाग का कहना है कि हमारे द्वारा रिपेयरिंग के काम को जल्द से जल्द पूरा करते हुए पानी की सामान्य आपूर्ति बहाल करने की कोशिश लगातार जारी हैं। विभाग ने तब तक प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी जमा करके रखें।

दिल्ली के दक्षिणी इलाके में रहने वाले लोगों के लिए गुरुवार का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है, क्योंकि इस इलाके में रहने वाले लोगों को आज शाम जल संकट का सामना करना पड़ेगा। इस बारे में एक प्रेस नोट जारी करते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि पुष्प भवन स्थित CNG स्टेशन के पास मौजूद मुख्य पाइप लाइन में लीकेज की जानकारी मिली है, जिसके बाद पानी की बर्बादी को रोकने के लिए यहां युद्धस्तर पर लीकेज को ठीक करने का काम चल रहा है। DJB ने बताया कि ऐसे में इस मरम्मत के काम के कारण आज कई इलाकों में पानी की आपूर्ति या तो ठप रह सकती है, या फिर वहां कम दबाव से पानी आएगा।
इन इलाकों में 19 फरवरी को प्रभावित रहेगी जल आपूर्ति
(1) मदनगीर
(2) दक्षिणपुरी
(3) DDA फ्लैट्स

इस दौरान प्रभावित इलाकों में रहने वाली जनता को होने वाली असुविधा को लेकर DJB ने गहरा खेद जताया है। साथ ही कहा है कि विभाग द्वारा रिपेयरिंग के काम को जल्द से जल्द पूरा करते हुए पानी की सामान्य आपूर्ति बहाल करने की कोशिश लगातार जारी हैं, और तब तक के लिए विभाग ने प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी जमा करके रखें। साथ ही जल आपूर्ति सामान्य होने तक पानी का इस्तेमाल समझदारी व संयम से करें। साथ ही विभाग ने किसी भी आपात स्थिति में वॉटर इमरजेंसी नंबर 1916 पर संपर्क करने के लिए कहा है।




साइन इन