Who Silenced You Congress Leader Udit Raj Slams Raghav Chadha Over AAP Demotion 'खामोश किसने करवाया है बताएं'... कांग्रेस नेता उदित राज ने राघव चड्ढा को घेरा, पूछा- क्या पार्टी से नाखुश हैं?, Delhi Hindi News - Hindustan
More

'खामोश किसने करवाया है बताएं'... कांग्रेस नेता उदित राज ने राघव चड्ढा को घेरा, पूछा- क्या पार्टी से नाखुश हैं?

आप के इस फैसले पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा है कि राघव को इस मुद्दे पर खुलकर बोलना चाहिए और चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि खामोशी होनी ही नहीं चाहिए।

Fri, 3 April 2026 12:53 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
'खामोश किसने करवाया है बताएं'... कांग्रेस नेता उदित राज ने राघव चड्ढा को घेरा, पूछा- क्या पार्टी से नाखुश हैं?

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटा दिया गया है। राघव की जगह अब पंजाब से पार्टी सांसद अशोक मित्तल को पार्टी का उपनेता नियुक्त किया गया है। वहीं राघव ने पार्टी के इस फैसले पर शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

आप के इस फैसले पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा है कि राघव को इस मुद्दे पर खुलकर बोलना चाहिए और चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘खामोशी होनी ही नहीं चाहिए। अगर राजनीति में हैं तो इस मुद्दे पर तो खामोशी का मतलब ही नहीं होता। राघव जन समस्याओं को उठाते हैं और ऐसे में उन्हें सब साफ कर देना चाहिए। कोई भी खामोश नहीं रहता है।’

'पॉलिटिकल चीजें निजी नहीं होती हैं'

कांग्रेस नेता ने आगे कहा ‘अगर पार्टी ने कोई अपमान नहीं किया है तो ये भी बताएं। और पार्टी से नाखुश हैं तो ये भी बताएं। ये क्या दोहरा चरित्र है। खामोश किसने करवाया है ये भी बताएं। पॉलिटिकल चीजें निजी नहीं होती हैं बल्कि पब्लिक होती हैं। आप क्यों इस तरह से अनुमान लगा रहे हैं या किसी को अंधेरे में रख रहे हो या लुका छिपी कर रहे हो या रहस्य पैदा दर रहे हो। आपको बोलना चाहिए।’

राघव ने एक्स पोस्ट पर क्या-क्या कहा?

आपको बता दें कि राघव ने उपनेता पद से हटाए जाने के बाद अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘जब भी मुझे संसद में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं और शायद मैं ऐसे विषय उठाता हूं, जो आमतौर पर संसद में नहीं उठाए जाते लेकिन क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई अपराध किया है? क्या मैंने कोई गलती की है? क्या मैंने कुछ गलत किया है? मैं यह सवाल इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि आप ने राज्यसभा सचिवालय से कहा है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने से रोका जाए।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'जो डर गया, समझो मर गया', राघव चड्ढा के वीडियो पर बोले सौरभ भारद्वाज
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कौन सा वीडियो किया पोस्ट

उन्होंने कहा कि ‘अब कोई मुझे बोलने से क्यों रोकना चाहेगा? जब भी मैं बोलता हूं, मैं देश के आम आदमी की बात करता हूं। एयरपोर्ट पर महंगे खाने का मुद्दा, जोमैटो-ब्लिंकिट डिलीवरी राइडर्स की समस्या, खाने में मिलावट का मुद्दा, मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, कंटेंट क्रिएटर्स पर स्ट्राइक का मुद्दा, टेलीकॉम कंपनियों द्वारा 12 महीनों में 13 बार रिचार्ज कराने का मुद्दा समेत अन्य मुद्दे संसद में उठाए हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यह पूरी तरह से तानाशाही; राघव चड्ढा को पद से हटाने के विरोध में BJP से उठी आवाज

आप नेता ने कहा कि ‘इन मुद्दों को उठाने के बाद देश के आम आदमी को फायदा हुआ लेकिन इससे आम आदमी पार्टी को क्या नुकसान हुआ? कोई मुझे बोलने से क्यों रोकना चाहेगा? कोई मेरी आवाज क्यों दबाना चाहेगा? खैर, आप लोग मुझे असीम प्यार देते हैं। जब भी मैं आपके मुद्दे उठाता हूं, आप मेरा हौसला बढ़ाते हैं इसके आप सभी का आभार करते हैं।’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।