गाड़ी खड़ी करने की टेंशन होगी खत्म! दिल्ली में बनने जा रही 9 मल्टीलेवल पार्किंग; आपका इलाका भी शामिल?
दिल्ली में देश के सबसे ज्यादा पंजीकृत वाहन हैं, जिनकी संख्या 7.7 मिलियन है। ऐसे में पार्किंग की समस्या यहां एक अहम मुद्दा है। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।

दिल्लीवासियों को राजधानी के अलग-अलग 9 लोकेशन में जल्द ही मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा मिलने जा रही है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) इस योजना पर काम कर रहा है। इन 9 नई मल्टीलेवल पार्किंग में एकसाथ 4400 गाड़ियों को एकबार में पार्क करने की व्यवस्था होगी। मल्टीलेवल पार्किंग शहर के व्यस्त बाजारों और मुख्य सड़कों पर बनाई जाएंगी।
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में एमसीडी द्वारा सरकार को इस संबंध में एक प्रस्ताव सौंपा गया है। प्रस्ताव के मुताबिक इन 9 नई मल्टीलेवल पार्किंग को बनाने की अनुमानित लागत करीब 775 करोड़ रुपये है। इनके निर्माण के बाद एमसीडी की पार्किंग क्षमता में 40 फीसदी का इजाफा होगा। मौजूदा समय में एमसीडी की ओर से संचालित पार्किंग केंद्रों में 10,751 वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था है जो कि जल्द बढ़कर 15,157 होने जा रही है।

कहां-कहां होगा मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण?
पूर्वी दिल्ली में नंद नगरी और बाबरपुर को चुना गया है तो वहीं पश्चिम दिल्ली में चार लोकेशन पर मल्टीपार्किंग की सुविधा मिलेगी जिनमें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल (हरि नगर) पीवीआर विकासपुरी, जनक कॉम्प्लेक्स पंखा रोड और पंजाबी बाग क्लब रोड शामिल हैं। पुरानी दिल्ली में ईदगाह रोड पर तो सेंट्रल दिल्ली में राजेंद्र नगर और शास्त्री पार्क में ये सुविधा मिलेगी।
बता दें कि दिल्ली में देश के सबसे ज्यादा पंजीकृत वाहन हैं, जिनकी संख्या 7.7 मिलियन है। ऐसे में पार्किंग की समस्या यहां एक अहम मुद्दा है। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।
नेहरू प्लेस डिस्ट्रिक्ट सेंटर में खुली मल्टीलेवल पार्किंग
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को नेहरू प्लेस डिस्ट्रिक्ट सेंटर में दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित छह मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजधानी की पुरानी समस्याओं को हल करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। आपको बता दें कि छह मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण 62.4 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। इसमें एकसाथ 660 कारों को पार्क किया जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन