New hi tech 2100 cameras go live in Delhi Amit Shah launches Safe City Project दिल्ली में 2100 नए हाईटेक कैमरे लाइव, शाह ने किया 'सेफ सिटी' का आगाज; 10 नए प्रोजेक्ट की सौगात, Delhi Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 2100 नए हाईटेक कैमरे लाइव, शाह ने किया 'सेफ सिटी' का आगाज; 10 नए प्रोजेक्ट की सौगात

कैमरा के अलावा शाह ने इस दौरान 'इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल कम्युनिकेशन एंड कंप्यूटर सेंटर' (C4I) का भी उद्घाटन किया जिसकी लागत 857 करोड़ रुपये है। ये प्रोजेक्ट अब दिल्ली पुलिस के कामकाज को आसान बनाते हुए डिजिटल और कनेक्टेड बना देगा।

Mon, 16 Feb 2026 06:26 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 2100 नए हाईटेक कैमरे लाइव, शाह ने किया 'सेफ सिटी' का आगाज; 10 नए प्रोजेक्ट की सौगात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिल्लीवासियों को कई सौगात दीं जिससे राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो जाएगी। शाह ने इस मौके पर 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया।

शाह ने इस दौरान दिल्ली में 10 हजार नए कैमरों को इंस्टॉल करने की बात कही और बताया कि इनमें से 2100 कैमरों को पहले चरण के तहत जोड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा 'दिल्ली पुलिस की 10 नई परियोजनाओं का आज यहां पर शिलान्यास हुआ है। दिल्ली को 10 हजार कैमरों से जोड़ने के कार्यक्रम के प्रथम चरण में 2100 कैमरे लाइव जुड़ चुके हैं। दिल्ली में पहले से मौजूद 15 हजार से ज्यादा कैमरों को इसके साथ जोड़ने का काम पूरा हो चुका है। मुझे विश्वास है कि सेफ सिटी योजना आने वाले दिनों में दिल्ली की सुरक्षा को बहुत आगे तक ले जाएगा।'

डिजिटल और कनेक्टेड पुलिसिंग

कैमरा के अलावा शाह ने इस दौरान 'इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल कम्युनिकेशन एंड कंप्यूटर सेंटर' (C4I) का भी उद्घाटन किया जिसकी लागत 857 करोड़ रुपये है। ये प्रोजेक्ट अब दिल्ली पुलिस के कामकाज को आसान बनाते हुए डिजिटल और कनेक्टेड बना देगा।

दिल्ली को मिलेंगे 3 नए थाने और 6 पुलिस चौकियां

दिल्ली में बुनियादी ढांचे से जुड़ी 10 नई परियोजनाओं की भी नींव रखी गई है जिनमें सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मोबाइल कमांड व्हीकल तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही लोधी कॉलोनी में स्पेशल सेल मुख्यालय का बनाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बर्थ सर्टिफिकेट समेत 50 काम अब वॉट्सऐप से ही, दिल्ली सरकार की बड़ी पहल
ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 36 IAS सहित 72 सीनियर अफसरों का ट्रांसफर
ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो यात्रियों की मौज: इस लाइन पर बनेंगे 17 इंटरचेंज, समय की होगी बचत

तीन नए पुलिस स्टेशन और छह पुलिस चौकी स्थापित की जाएंगी। रोहिणी में महिला पुलिस कर्मियों के लिए सात मंजिला हॉस्टल बनाया जाएगा, जिसमें 132 कर्मचारियों के रहने की क्षमता होगी।

भारत में आज से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की शुरुआत हो रही है। इसपर अधिकारियों ने बताया किअधिकारियों के मुताबिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित तकनीक के जरिए दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर हाईटेक पहरा है और रियल टाइम मॉनिटरिंग की की जा रही है।

नक्सलवाद पर भी बोले गृह मंत्री

शाह ने अपने संबोधन में कहा कि नक्सलवाद हिंसा के खिलाफ लड़ाई अपने अंतिम चरण में है और इस साल मार्च तक इस खतरे को हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाएगा। दिल्ली पुलिस की तारीफ में शाह ने कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी के सामने आने वाली चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपटने में सक्षम रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।