LPG Cylinder Shortage AAP MLAs Protest Outside Delhi Assembly Against BJP LPG संकट: AAP विधायकों का प्रदर्शन, आतिशी बोलीं- जनता चुका रही नाकामी की कीमत, इंडक्शन और लकड़ी के भरोसे, Delhi Hindi News - Hindustan
More

LPG संकट: AAP विधायकों का प्रदर्शन, आतिशी बोलीं- जनता चुका रही नाकामी की कीमत, इंडक्शन और लकड़ी के भरोसे

ल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि बीजेपी को सरकार चलानी नहीं आती। केंद्र हो या राज्य, हर जगह इनकी नाकामी साफ दिखती है। 56 इंच का दावा करने वाले प्रधानमंत्री आज अमेरिका के सामने नतमस्तक नजर आते हैं।

Thu, 26 March 2026 02:30 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
LPG संकट: AAP विधायकों का प्रदर्शन, आतिशी बोलीं- जनता चुका रही नाकामी की कीमत, इंडक्शन और लकड़ी के भरोसे

एलपीजी सिलिंडर की कमी के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) केंद्र और दिल्ली सरकार पर लगातार हमलावर है। पार्टी विधायकों ने दिल्ली विधानसभा के बाहर पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी विधायकों ने जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज करवाया। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि 'बीजेपी को सरकार चलानी नहीं आती। केंद्र हो या राज्य, हर जगह इनकी नाकामी साफ दिखती है। 56 इंच का दावा करने वाले प्रधानमंत्री आज अमेरिका के सामने नतमस्तक नजर आते हैं, और इसकी कीमत देश की जनता चुका रही है।'

आतिशी ने कहा कि ‘देश में सिलेंडर के लिए हाहाकार मचा हुआ है। महिलाओं से 2500 रुपये का इनका वादा भी जुमला निकला। एक और बार 8 मार्च बीत गया, लेकिन माताओं-बहनों के खातों में एक पैसा तक नहीं आया। बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं चरमराकर गिर चुकी हैं। केंद्र के साथ इनकी दिल्ली की सरकार भी पूरी तरह फेल साबित हुई है। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा हमारे विधायकों की आवाज दबाने में लगी है, लेकिन याद रखो, हम सड़क से लेकर सदन तक इसी तरह हर सच सामने लाते रहेंगे। भाजपा की गलतफहमी है कि विधानसभा से बाहर कर हमारी आवाज दबा देंगे। हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं। सदन से लेकर सड़क तक हर लड़ाई लड़ेंगे।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक करोड़ के पर्दों में नंगी सच्चाई छिपी थी; 'शीशमहल' पर रेखा गुप्ता का तीखा तंज

'मुफ्त सिलेंडर देने का संकल्प लिया था'

भाजपा द्वारा किए गए वादों को याद दिलाते हुए आतिशी ने कहा, ‘इसी विधानसभा में भाजपा ने होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने का संकल्प लिया था। और अब वे सिलेंडरों को ही गायब कर रहे हैं ताकि सब कुछ मुफ्त दिखाई दे। जब सिलेंडर उपलब्ध ही नहीं होंगे, तो सब कुछ अपने आप मुफ्त हो जाएगा।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार को पुरानी शराब नीति से 890 करोड़ का नुकसान : PAC रिपोर्ट में दावा

'भाजपा सरकार चलाना नहीं जानती'

उन्होंने आगे कहा, 'लोग अब सिलेंडरों पर खर्च नहीं कर रहे हैं क्योंकि वे इंडक्शन और लकड़ी खरीद रहे हैं। भाजपा बिजली और पानी को भी इसी तरह मुफ्त कर देगी, क्योंकि सब कुछ मिलना ही बंद हो जाएगा। उन्होंने पालम की घटना का जिक्र करते हुए कहा, ‘भाजपा सरकार चलाना नहीं जानती। 1 लाख करोड़ रुपये के बजट के बावजूद, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दमकल विभाग को एक सीढ़ी तक उपलब्ध नहीं करा सकीं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:EV पॉलिसी पर रेखा सरकार की बड़ी तैयारी, CM गुप्ता ने बताया कहां-कहां बनेंगे ATS

बजट सत्र का भी किया बहिष्कार

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के चार विधायकों मुख्य सचेतक संजीव झा, जरनैल सिंह, कुलदीप कुमार और सोमदत्त को जनवरी में हुए विधानसभा सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। निलंबन अब भी जारी है, क्योंकि सदन का पिछला सत्र स्थगित नहीं किया गया था। आप विधायकों ने सोमवार को बजट सत्र का बहिष्कार करते हुए विधानसभा के बाहर अर्थी लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। वहीं मंगलवार को बजट पेश होने का बहिष्कार किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।