Lawrence of Punjab Release News Delhi High Court Disposes of Lawrence Bishnoi Plea क्या ZEE5 पर आएगी 'लॉरेंस ऑफ पंजाब'? दिल्ली HC ने गैंगस्टर बिश्नोई की याचिका पर ये कहा, Delhi Hindi News - Hindustan
More

क्या ZEE5 पर आएगी 'लॉरेंस ऑफ पंजाब'? दिल्ली HC ने गैंगस्टर बिश्नोई की याचिका पर ये कहा

गुजरात की एक जेल में बंद बिश्नोई (33) के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों में से एक है। यह यह सीरीज 27 अप्रैल को रिलीजो होनी थी।

Mon, 27 April 2026 01:42 PMलाइव हिन्दुस्तान पीटीआई, नई दिल्ली
share
क्या ZEE5 पर आएगी 'लॉरेंस ऑफ पंजाब'? दिल्ली HC ने गैंगस्टर बिश्नोई की याचिका पर ये कहा

दिल्ली हाई कोर्ट ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की जीवन से प्रेरित बताई जा रही 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' डॉक्यू सीरीज की रिलीज के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई को बंद कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि जब केंद्र सरकार की ओर से फिल्म को रिलीज न करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं तो मामले में सुनवाई लायक कुछ रहा ही नहीं।

जस्टिस पुरुषैंद्र कुमार कौरव ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि डॉक्यू सीरिज पर जब तक केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी लागू हैं तो निर्माता इसे रिलीज करने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं लॉरेस बिश्नोई की ओर से पेश वकील ने आशंका जताई कि डॉक्यू सीरिज को अलग तरीके से रिलीज किया जा सकता है जैसे कि किरदार के नाम में बदलाव आदि। इसपर जस्टिस कौरव ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो याचिकाकर्ता तब उचित कानूनी कार्रवाई कर सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कनाडा से थाईलैंड तक फैला जाल, पुलिस ने चार्जशीट में बताया बिश्नोई का चिट्ठा

कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील को बताया कि ‘जब भी वे कुछ करेंगे, आप वापस आ सकते हैं। जब तक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी रद्द नहीं की जाती, वे (निर्माता) रिलीज नहीं कर सकते।’

ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से क्या कहा गया?

वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म (Zee5) की ओर से पेश हुए सीनियर वकील ने कहा कि वे 23 और 24 अप्रैल को केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई तीन एडवाइजरी को संबंधित कोर्ट में चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह याचिका इस कोर्ट में सुनवाई के लायक नहीं है, क्योंकि यह मामला इस अदालत के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।

वरिष्ठ वकील ने कोर्ट को बताया, ‘हम पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में इन एडवाइजरी को चुनौती देने की प्रक्रिया में हैं क्योंकि ये पंजाब पुलिस से प्राप्त सूचनाओं पर आधारित हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लॉरेंस बिश्नोई की भी हत्या की साजिश, पिंकी चौधरी को धमकी के बाद बड़ा खुलासा

पीएम मोदी को लिखा गया था पत्र

आपको बता दें कि 24 अप्रैल को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र और पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में दायर याचिका का संज्ञान लेते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 को एडवाइजरी जारी कर निर्देश दिया है कि वह 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' डॉक्यू सीरिज को अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज न करे। आपको बता दें कि यह यह सीरीज 27 अप्रैल को रिलीजो होनी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लॉरेंस गैंग का इंदौर कनेक्शन, बड़े बिल्डर की रेकी की; 5 करोड़ की फिरौती की साजिश

मुख्य आरोपियों में से एक

आपको बता दें कि गुजरात की एक जेल में बंद बिश्नोई (33) के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में मुख्य आरोपियों में से एक है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।