Delhi Weather Update Capital Records Hottest Day So Far Check Saturday Forecast Delhi Weather: कल रहा था सीजन का सबसे गर्म दिन, कैसा रहेगा आज का मौसम?, Delhi Hindi News - Hindustan
More

Delhi Weather: कल रहा था सीजन का सबसे गर्म दिन, कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, जिसमें अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा की गुणवत्ता की बात करें तो, शहर का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 172 दर्ज किया गया।

Fri, 6 March 2026 09:31 PMMohit पीटीआई, नई दिल्ली
share
Delhi Weather: कल रहा था सीजन का सबसे गर्म दिन, कैसा रहेगा आज का मौसम?

दिल्ली में शुक्रवार को इस सीजन का अबतक का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं हवा की गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में बनी रही। शुक्रवार को शहर में हवा की गुणवत्ता 171 दर्ज की गई है।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो सफदरजंग में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा रहा वहीं लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया जो कि सामान्य से 4.3 डिग्री ज्यादा रहा। रिज स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आयानगर में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पालम में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 5.5 डिग्री ज्यादा और आयानगर में 34.5 डिग्री सेल्सियस जो कि सामान्य से 7.4 डिग्री ज्यादा था।

दिल्ली में शुक्रवार को इस सीजन का अबतक का सबसे गर्म दिन रहा।

अगले 10 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट के वाइस प्रेजिडेंट महेश पलावत के मुताबिक अगले 10 दिनों तक दिल्ली और पड़ोसी राज्य में किसी तरह की कोई बड़ी मौसमी घटना नहीं होगी। अगले कुछ दिनों में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी जिसके चलते सुबह और शाम के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही हवा की स्पीड भी बढ़ने का अनुमान है।

शनिवार को कैसा रहेगा मौसम?

शनिवार के लिए मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, जिसमें अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा की गुणवत्ता की बात करें तो, शहर का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 172 दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विधानसभा ने केजरीवाल की मांग ठुकराई, आप प्रमुख की अज्ञानता पर आश्चर्य जताया
ये भी पढ़ें:दिल्ली के 40 इलाकों में 6 और 7 मार्च को नहीं आएगा पानी, DJB का वाटर अलर्ट जारी
ये भी पढ़ें:दिल्ली के इन 10 इलाकों को जलभराव से मिलेगी मुक्ति! 177 करोड़ के प्रोजेक्ट मंजूर

कल कैसी रहेगी दिल्ली की हवा?

दिल्ली के लिए एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम ने अनुमान जताया है कि कल हवा की गुणवत्ता गिरकर 'खराब' श्रेणी में जा सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।