Delhi weather heatwave hundreds of dead fish were seen floating in the famous Sanjay आसमान से बरसी आग, दिल्ली की मशहूर संजय झील में दिखीं सैकड़ों मृत मछलियां, Delhi Hindi News - Hindustan
More

आसमान से बरसी आग, दिल्ली की मशहूर संजय झील में दिखीं सैकड़ों मृत मछलियां

ये झील करीब 187 एकड़ में फैली है जिसमें से 52.53 एकड़ हिस्से के रखरखाव की जिम्मेदाी दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की है। मछलियों के मरने के बाद आसपास काफी बदबू फैली हुई है। यहां पर आस-पास के लोग रोजाना मॉर्निंग वॉक पर आते हैं और नजारा देखकर हैरान हैं।

Fri, 22 May 2026 03:32 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आसमान से बरसी आग, दिल्ली की मशहूर संजय झील में दिखीं सैकड़ों मृत मछलियां

दिल्ली में इन दिनों लोग भीषण गर्मी और लू का सामना कर रहे हैं। दिन तो क्या रात में भी जबरदस्त भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। दिल्लीवासियों को अब बारिश की उम्मीद है जिससे मौसम के मिजाज में थोड़ा बदलाव आए और राहत मिले।

गर्मी का असर पर्यावरण पर भी दिखने लगा है। गर्मी का असर ऐसा है कि ईस्ट दिल्ली के त्रिलोकपुरी में स्थित कृत्रिम संजय झील में एकसाथ सैकड़ों मछली मृत पाई गई हैं। कई मछलियां झील के किनारे मृत पड़ी हैं तो कई पानी के ऊपर तैरती दिखाई दे रही हैं। झील का बड़ा हिस्सा गर्मी के वजह से सूख चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में गर्मी का तांडव: टूटा 14 साल का रिकॉर्ड, 46°C के साथ ‘ऑरेंज अलर्ट’

पानी के स्तर में आ रही लगातार गिरावट

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया है कि एकसाथ इतनी बड़ी संख्या में मछलियों की मौत की वजह झील के पानी के स्तर में आ रही लगातार गिरावट है। कोंडली सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से झील को सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में लीकेज और रिपयरिंग का काम चल रहा है जिसके वजह से झील में पानी की कमी हुई है। अधिकारियों ने साथ ही यह भी बताया है कि लगातार चल रही हीटवेव के वजह से पहले से ठहरे हुए पानी में ऑक्सीजन की कमी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान दिल्ली! RML अस्पताल में हीट स्ट्रोक का पहला मरीज भर्ती, न करें ये गलतियां

डीडीए और जल बोर्ड के बीच फंसी झील

ये झील करीब 187 एकड़ में फैली है जिसमें से 52.53 एकड़ हिस्से के रखरखाव की जिम्मेदाी दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की है। मछलियों के मरने के बाद आसपास काफी बदबू फैली हुई है। यहां पर आस-पास के लोग रोजाना मॉर्निंग वॉक पर आते हैं और नजारा देखकर हैरान हैं। डीडीए का कहना है कि झील में पानी की सप्लाई की जिम्मेदारी दिल्ली जल बोर्ड की है। डीडीए का कहना है कि झील में पानी के गिरते स्तर को लेकर दिल्ल जल बोर्ड से लगातार बातचीत की गई है। इस घटना ने दिल्ली के शहरी जल निकायों की खराब स्थिति को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बारिश की संभावना? IMD मौसम वैज्ञानिक ने दिया ताजा अपडेट

14 साल में मई महीने की सबसे गर्म रात

दिल्ली में गुरुवार को बीते 14 साल में मई महीने की सबसे गर्म रात थी। गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में इससे ज्यादा न्यूनतम तापमान 26 मई 2012 को 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शहर को 'ऑरेंज अलर्ट' पर रखा गया है क्योंकि अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन के दौरान लू चलने का अनुमान जताया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।