Delhi Traffic Police Announce Major Restrictions for Sonu Nigam Concert सोनू निगम आज दिल्ली में करेंगे कॉन्सर्ट, इन रास्तों पर मिल सकता है जाम; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, Delhi Hindi News - Hindustan
More

सोनू निगम आज दिल्ली में करेंगे कॉन्सर्ट, इन रास्तों पर मिल सकता है जाम; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

एडवाइजरी के मुताबिक 'सतरंगी रे' कॉन्सर्ट के लिए दर्शकों की आवाजाही के चलते दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। आईपी ​​मार्ग, विकास मार्ग और राजघाट और आईपी डिपो के बीच स्थित रिंग रोड जैसे महत्वपूर्ण मार्गों पर ट्रैफिक को कंट्रोल किया जाएगा।

Fri, 27 March 2026 02:45 PMMohit पीटीआई, नई दिल्ली
share
सोनू निगम आज दिल्ली में करेंगे कॉन्सर्ट, इन रास्तों पर मिल सकता है जाम; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम के कॉन्सर्ट के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कॉन्सर्ट के वजह से सेंट्रल और ईस्ट दिल्ली के कुछ मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। कॉन्सर्ट 28 मार्च को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक होगा।

एडवाइजरी के मुताबिक 'सतरंगी रे' कॉन्सर्ट के लिए दर्शकों की आवाजाही के चलते दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। आईपी ​​मार्ग, विकास मार्ग और राजघाट और आईपी डिपो के बीच स्थित रिंग रोड जैसे महत्वपूर्ण मार्गों पर ट्रैफिक को कंट्रोल किया जाएगा।

भारी वाहनों को आने की अनुमति नहीं

राजघाट से आईपी मार्ग की ओर दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों को आने की अनुमति नहीं होगी। एडवाइजरी के मुताबिक, स्टेडियम में एंट्री के लिए खास रास्ते तय किए गए हैं। गेट नंबर 7 और 8 के लिए वेलोड्रोम रोड का इस्तेमाल करें। गेट नंबर 16, 18, 21 और 22 तक पहुंचने के लिए रिंग रोड पर एमजीएम रोड से जाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीलकंठ वर्णी; 11 साल की उम्र में पैदल चले 12000KM, आगे चलकर कहलाए भगवान

पार्किंग के लिए क्या व्यवस्था?

स्टेडियम के पास पार्किंग की जगह बहुत कम है। सिर्फ उन्हीं गाड़ियों को पार्क करने दिया जाएगा जिनके पास वैध पार्किंग लेबल (पार्किंग पास) होगा। पार्किंग एरिया में जाने का रास्ता एमजीएम रोड से होगा। बिना पार्किंग लेबल वाली गाड़ियों को स्टेडियम के पास आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। रिंग रोड पर राजघाट से आईपी फ्लाईओवर के बीच दोनों तरफ सड़क पर गाड़ी खड़ी करना सख्त मना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जन्म पत्री नहीं मानी जा सकती उम्र का सबूत, दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

चंदर विहार में खंडा चौक पुल मरम्मत कार्य

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को चंदर विहार में खंडा चौक पुल मरम्मत कार्य के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी। पुल पर सात दिन मरम्मत का काम चलेगा जिसके चलते यात्रियों को भीड़भाड़ से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों को इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। यह पुल एक नाले के ऊपर बना है। एडवाइजरी के मुताबिक ‘पुल 26 मार्च से अगले सात दिनों तक मरम्मत कार्य के चलते बंद रहेगा। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा किए जा रहे मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों के कारण पुल को बंद किया जा रहा है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘हम रोक तो सकते नहीं…’; BJP विधायक ने दिल्ली में अवैध बोरवेल पर कर डाली ये मांग

इन वैकल्पिक मार्ग का करें इस्तेमाल

निलोठी से विकास पुरी की ओर जाने वाले यात्रियों को महादेव चौक से होते हुए मछली मार्केट और विकास पुरी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल वाले वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। वहीं विकास पुरी में मछली मार्केट से निलोठी या चंदर विहार की ओर जाने वालों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए महादेव चौक वाले मार्ग का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और सड़कों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे घर से निकलने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक कर लें, ताकि वे वैकल्पिक मार्गों का चयन कर सकें और समय बचा सकें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।