Delhi School Summer Vacation 2026 Dates Announced Extra Classes Scheduled for These Students दिल्ली: सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का एलान, किन छात्रों की लगेंगी एक्स्ट्रा क्लास?, Delhi Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली: सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का एलान, किन छात्रों की लगेंगी एक्स्ट्रा क्लास?

सर्कुलर के मुताबिक राजधानी के सभी सरकारी स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। वहीं 9वीं, 10वीं और 12वीं के लिए एक्स्ट्रा क्लास सोमवार, 11 मई से शुरू की जाएंगी।

Fri, 8 May 2026 04:49 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली: सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का एलान, किन छात्रों की लगेंगी एक्स्ट्रा क्लास?

दिल्ली में गर्मी बढ़ने से पहले एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए गर्मियों की छुट्टियों घोषित कर दी गई हैं। शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार (स्कूल शाखा) ने इस संबंध में सर्कुलर भी जारी कर दिया है। सर्कुलर के मुताबिक राजधानी के सभी सरकारी स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। हालांकि, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए सरकार ने एक्स्ट्रा क्लास का प्रावधान भी रखा है।

हालांकि सर्कुलर में कहा गया है कि कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के लिए एक्स्ट्रा क्लास सोमवार, 11 मई से शुरू की जाएंगी। एक्स्ट्रा क्लास 23 मई तक संचालित होंगी। इस दौरान शिक्षकों के लिए स्कूल की टाइमिंग सुबह 7:20 से सुबह 11 बजे तक होगी वहीं छात्रों को सुबह 7:30 से सुबह 7:30 बजे तक स्कूल में रहना होगा। इस दौरान एक-एक घंटे की अवधि वाले कुल तीन पीरियड होंगे। 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए मुख्य फोकस विज्ञान और गणित विषयों पर रहेगा। वहीं, 12वीं कक्षा के विषयों का चयन स्कूल प्रमुख छात्रों की जरूरत के अनुसार करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किताबों के इंतजार में नहीं बीतेगी छुट्टियां, दिल्ली सरकार ने कोर्ट को दिया भरोसा

छात्रों को स्कूल की यूनिफॉर्म पहनकर आना होगा?

शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि एक्स्ट्रा क्लास में उपस्थित रहने वाले छात्रों के पास माता-पिता का सहमति पत्र (NOC) होना अनिवार्य है। साथ ही छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर आना होगा और उनकी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। जिन स्कूलों में डबल शिफ्ट में कक्षाएं चलती हैं, वहां कक्षाएं अलग-अलग विंग में आयोजित की जाएंगी। दिल्ली में आने वाले दिनों में पारा लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। ऐसे में बच्चों की सेहत और उन्हें लू से बचाने के लिए हर साल गर्मियों को छुट्टियों का एलान किया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली: स्कूल में वरिष्ठ छात्रों ने की थी पिटाई, नहीं बची मासूम की जान

औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी

सर्कुलर में जानकारी दी गई है कि इस दौरान लाइब्रेरी खुली रहेंगी। स्कूल प्रमुखों को पीने के साफ पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। शिक्षा निदेशालय के जिला उप-निदेशकों को हर दिन रोजाना कम से कम दो स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

निदेशालय ने स्कूलों के प्रिंसिपल को परिसर में पीने का साफ पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। रेगुलर टीचर्स के उपलब्ध न होने की स्थिति में अतिथि और संविदा टीचर्स को भी नियुक्त किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CCTV , बैग चेकिंग; छात्रों की सुरक्षा के लिए अब स्कूल करेंगे ये काम

टीचर्स के लिए भुगतान की क्या व्यवस्था?

गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ड्यूटी पर लगाए गए रेगुलर टीचर्स को, उस समय के बदले 'अर्जित अवकाश' दिया जाएगा, जैसा कि सीसीएस छुट्टी नियमों में दिया गया है। वहीं, गेस्ट टीचर्स को उनके वर्तमान नियमों के अनुसार भुगतान दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।