Delhi Girl jumps from fourth floor of hotel had checked in with a boy दिल्ली: होटल में युवक से जमकर बहस, गुस्से में लड़की ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग; अस्पताल में भर्ती, Delhi Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली: होटल में युवक से जमकर बहस, गुस्से में लड़की ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग; अस्पताल में भर्ती

मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि सुंदर नगरी की निवासी युवती ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले 22 वर्षीय युवक के साथ होटल में चेक-इन किया था।

Fri, 13 Feb 2026 04:31 PMMohit पीटीआई, दिल्ली
share
दिल्ली: होटल में युवक से जमकर बहस, गुस्से में लड़की ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग; अस्पताल में भर्ती

ईस्ट दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में स्थित एक होटल के चौथे फ्लोर से शुक्रवार को एक 20 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर छलांग लगा ली। युवती को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका ईलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वे एक 22 वर्षीय शख्स के साथ होटल आई थी और फिर उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई।

पुलिस के मुताबिक बहस के बाद ही युवती ने कथित तौर पर छलांग लगाई। पुलिस को दोपहर करीब 1 बजे एक कॉल रिसीव हुई जिसमें बताया गया कि फर्श बाजार इलाके के पास 60 फीट रोड पर स्थितहोटल संतोष रेसिडेंस से एक लड़की ने छलांग लगा ली है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि सुंदर नगरी की निवासी युवती ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले 22 वर्षीय युवक के साथ होटल में चेक-इन किया था।

कमरे में हुई थी जमकर बहस

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच होटल के कमरे में बहस हुई, जिसके बाद महिला ने कथित तौर पर गुस्से में आकर चौथी मंजिल की खिड़की से छलांग लगा ली। युवती को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका ईलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि युवती की हालत कैसी है इसपर फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के लोग शुक्रवार को झेलेंगे जलसंकट, 20 से ज्यादा जगहों पर होगी परेशानी
ये भी पढ़ें:पति छत से कूद गया, पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी; दिल्ली में सनसनीखेज घटना
ये भी पढ़ें:दिल्ली में राशन कार्ड के लिए नए नियम, किन लोगों को फायदा नहीं; कौन होगा मुखिया

मामले की जांच में जुटी पुलिस

युवती ने होटल के कमरे से क्यों छलांग लगाई है? इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद ही कोई एक्शन लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।