Delhi Assembly on High Alert After Suicide Bomb Threat Email Following Car Intrusion Incident दिल्ली विधानसभा में कार कांड के बाद अब बम वाली धमकी, कई इमारतों को निशाने बनाने की चेतावनी, जांच जारी, Delhi Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली विधानसभा में कार कांड के बाद अब बम वाली धमकी, कई इमारतों को निशाने बनाने की चेतावनी, जांच जारी

दिल्ली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए, बम निरोधक दस्तों और खोजी कुत्तों की इकाइयों के साथ मिलकर विधानसभा परिसर, सचिवालय, चिह्नित स्कूलों और मेट्रो स्टेशनों पर व्यापक जांच शुरू की।

Thu, 9 April 2026 01:48 PMMohit भाषा, नई दिल्ली
share
दिल्ली विधानसभा में कार कांड के बाद अब बम वाली धमकी, कई इमारतों को निशाने बनाने की चेतावनी, जांच जारी

दिल्ली विधानसभा समेत कई सरकारी कार्यालयों को बृहस्पतिवार को बम से उड़ाने की धमकी संबंधी ईमेल मिले जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक सुरक्षा जांच शुरू की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह ईमेल सुबह 8.14 बजे विधानसभा और दिल्ली सरकार के कार्यालयों से जुड़ी ईमेल आईडी सहित कई आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए। इसमें दिन में अलग-अलग समय पर विधानसभा, सचिवालय, कुछ स्कूलों और एक मेट्रो स्टेशन पर संभावित विस्फोटों का जिक्र किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संसद जाने का भी था प्लान, दिल्ली विधानसभा चूक मामले पर पुलिस ने क्या बताया

दिल्ली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए, बम निरोधक दस्तों और खोजी कुत्तों की इकाइयों के साथ मिलकर विधानसभा परिसर, सचिवालय, चिह्नित स्कूलों और मेट्रो स्टेशनों पर व्यापक जांच शुरू की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "ईमेल फर्जी प्रतीत होता है, लेकिन जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली विस सुरक्षा चूक मामले की आतंकी एंगल से भी जांच, आरोपी के फोन की तलाश

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया

पुलिस ने बताया कि ईमेल में उल्लिखित सभी स्थानों की जांच की जा रही है, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है और प्रवेश और निकास स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

ईमेल के स्रोत का पता लगाने और प्रेषक की पहचान के लिए साइबर टीमों को लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।