संसद जाने का भी था प्लान, टैक्सी वालों को दिए 2 हजार; दिल्ली विधानसभा चूक मामले पर पुलिस ने क्या बताया
दिल्ली विधानसभा चूक के आरोपी सरबजीत सिंह को 8 दिनों की पुलिस हिरासक में भेज दिया गया है। सोमवार को वह विधानसभा की सुरक्षा तोड़ते हुए गेट नंबर 2 से अंदर घुस गया था और विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के ऑफिस के पास उसने गुलदस्ता भी रखा था। इसके बाद गाड़ी लेकर फरार हो गया था।

दिल्ली विधानसभा चूक के आरोपी सरबजीत सिंह को 8 दिनों की पुलिस हिरासक में भेज दिया गया है। सोमवार को वह विधानसभा की सुरक्षा तोड़ते हुए गेट नंबर 2 से अंदर घुस गया था और विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के ऑफिस के पास उसने गुलदस्ता भी रखा था। इसके बाद गाड़ी लेकर फरार हो गया था। हालांकि पुलिस मामले में तुरंत ऐक्शन लेते हुए सरबजीत को तलाशना शुरू किया और 2 घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आज उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया जहां से उसे 8 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
इस बीच सरबजीत को लेकर बड़े खुलासे किए गए हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक सरबजीत को दिल्ली के रास्तों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी लेकिन फिर भी उसने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया। इस काम में एक टैक्सी डाइवर ने उसकी मदद की थी। रिपोर्ट के मुताबिर दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि सरबजीत ने टैक्सी ड्राइवरों को उसकी गाड़ी में बैठकर रास्ता बताने के लिए 2 हजार रुपए दिए थे। बताया जा रहा है कि वह संसद जाने का प्लान भी बना रहा था। उसने ड्राइवरों से संसद जाने का रास्ता पूछा था।
सरबजीत के परिवारवालों ने क्या बताया
परिजनों ने बताया कि सर्वजीत अपनी पत्नी मंदीप कौर और बेटे के साथ नारायनपुर में रहता है। उसका भांजा हरमनदीप सिंह, जो दिल्ली में बीटेक की तैयारी कर रहा था, एक अप्रैल को अचानक लापता हो गया था। इस संबंध में संबंधित थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।
परिजनों के मुताबिक तीन अप्रैल को सर्वजीत अन्य रिश्तेदारों के साथ हरमनदीप की तलाश में चंडीगढ़ गया था। बताया गया कि रिश्तेदारों को आनंदपुर साहिब छोड़ने के बाद सर्वजीत अकेले गाड़ी लेकर दिल्ली चला गया और इस बारे में किसी को जानकारी नहीं दी।
सर्वजीत के बड़े भाई अवतार सिंह, जो सिंहपुर में रहते हैं, ने बताया कि उनके भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका शाहजहांपुर के एक अस्पताल से इलाज चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सर्वजीत का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस ने बताया कि अब यह जांच की जा रही है कि सर्वजीत किन लोगों के संपर्क में था और दिल्ली जाने के पीछे उसकी मंशा क्या थी।




साइन इन