CNG price increased again in Delhi NCR second hike in 2 days see new rates दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, 2 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम, जानिए नई कीमत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, 2 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम, जानिए नई कीमत

दिल्ली-एनसीआर के शहरों में सीएनजी (CNG) के दामों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। दो दिन में यह दूसरी बार सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी के दाम 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गए हैं।

Sun, 17 May 2026 08:54 AMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, 2 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम, जानिए नई कीमत

दिल्ली-एनसीआर के शहरों में सीएनजी (CNG) के दामों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। दो दिन में यह दूसरी बार सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी के दाम 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गए हैं।

दिल्ली और उससे सटे नोएडा एवं गाजियाबाद जैसे में सीएनजी की कीमतों में रविवार सुबह 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद दिल्ली में प्रति किलोग्राम CNG की कीमत 80.09 रुपये होगी। वहीं, नोएडा-गाजियाबाद में प्रति किलोग्राम CNG की कीमत 88.70 रुपये होगी। बीते 2 दिनों में सीएनजी कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई को सीएनजी की कीमतें 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाई गई थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल, डीजल की कीमतों में हुआ कोई बदलाव? यहां चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपये की हुई थी वृद्धि

बता दें कि शुक्रवार को ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। राजधानी में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल अब 87.67 रुपये के मुकाबले 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। यह पिछले चार वर्षों में पेट्रोल-डीजल के दाम में पहली वृद्धि है। कच्चे तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों के कारण ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का घाटा बढ़ने के बीच यह वृद्धि की गई है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई हैं जब सरकार ईंधन खपत को कम करने और देश की तेल आयात लागत को नियंत्रित करने के लिए उपाय कर रही है।

पीएनजी-एलपीजी में कोई वृद्धि नहीं

हालांकि, घरों में खाना पकाने के लिए पाइप से मुहैया कराई जाने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) और घरेलू खाना पकाने वाली गैस एलपीजी दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू रसोई गैस एलपीजी की कीमतें मार्च में 60 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई थीं लेकिन वे अब भी वास्तविक लागत से काफी कम हैं। तेल कंपनियों को 14.2 किलोग्राम के एक एलपीजी सिलेंडर पर 674 रुपये का नुकसान हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में अस्पताल-स्कूल खोलने का मौका, इन सेक्टरों में मिलेंगे प्लॉट; जानें कीमत

अमेरिका-ईरान युद्ध के असर से बढ़ रहे दाम

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजराइल हमले के बाद और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद से 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इस युद्ध से होर्मुज स्ट्रेट अवरुद्ध हो गया, जिससे दुनिया के तेल एवं गैस का पांचवां हिस्सा गुजरता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ईंधन बचत, वर्क फ्रॉम होम करने और विदेश यात्रा कम करने की अपील की थी क्योंकि ऊर्जा की ऊंची कीमतें भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव डाल रही हैं और लगातार तीसरे वर्ष चालू खाते के घाटे को बढ़ाने का खतरा उत्पन्न कर रही हैं।

(भाषा के इनपुट के साथ)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश में पहली बार 182 करोड़ की 'जिहादी ड्रग' कैप्टागन जब्त, सीरियाई नागरिक दबोचा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।