CM Rekha Gupta lashes out at Rahul Gandhi over Coempt Edu Tech controversy पुराना रोग फिर सामने आया... Coempt Edu Tech विवाद पर राहुल गांधी पर भड़कीं सीएम रेखा गुप्ता, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पुराना रोग फिर सामने आया... Coempt Edu Tech विवाद पर राहुल गांधी पर भड़कीं सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति का “पुराना रोग” एक बार फिर सामने आ गया है, जिसमें वह तथ्यों के बिना आरोप लगाकर भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं।

Thu, 28 May 2026 10:41 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पुराना रोग फिर सामने आया... Coempt Edu Tech विवाद पर राहुल गांधी पर भड़कीं सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति का “पुराना रोग” एक बार फिर सामने आ गया है, जिसमें वह तथ्यों के बिना आरोप लगाकर भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं। मुख्यमंत्री ने Coempt Edu Teck Pvt. Ltd. को लेकर राहुल गांधी के आरोपों को राजनीतिक प्रोपेगेंडा बताया।

सीएम रेखा ने कहा कि जिस कंपनी को लेकर राहुल गांधी सवाल उठा रहे हैं, उसी कंपनी को कांग्रेस शासित तेलंगाना और कर्नाटक में कई विश्वविद्यालयों और सरकारी संस्थानों ने काम दिया था। उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना स्टेट हेल्थ यूनिवर्सिटी ने तो अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कंपनी के काम की सराहना भी की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले जमानत रद्द, अब CBI की गिरफ्तारी… ट्विशा की सास गिरिबाला की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्यमंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या राहुल गांधी अब कांग्रेस सरकारों पर भी वही आरोप लगाएंगे, जो वह केंद्र सरकार पर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का तरीका अब देश समझ चुका है। पहले आरोप लगाओ, फिर भ्रम फैलाओ और जब तथ्य सामने आ जाएं तो साजिश का शोर मचाकर पीछे हट जाओ।

रेखा ने आगे कहा कि शिक्षा जैसे गंभीर विषय पर राजनीति करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्र वर्ग को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करना चाहती है, लेकिन देश का युवा अब इस तरह के प्रोपेगेंडा में नहीं आने वाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने शासित राज्यों में हुई प्रक्रियाओं और फैसलों पर जवाब देना चाहिए। मुख्यमंत्री के बयान के बाद इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBI ने शुरू की 'टनल व्यू इनवेस्टिगेशन'- आखिर ट्विशा की मौत से पहले क्या हुआ था?

दरअसल, राहुल गांधी ने X पर वीडियो जारी कर CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि बोर्ड ने हैदराबाद की कंपनी Coempt Edu Teck Pvt. Ltd. को ठेका देने में नियमों की अनदेखी की और बैकग्राउंड जांच किए बिना कॉन्ट्रैक्ट दे दिया। राहुल गांधी ने इसे छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला बताते हुए सरकार और कंपनी के बीच कथित सांठगांठ का भी आरोप लगाया।

हालांकि CBSE ने तुरंत बयान जारी कर सभी आरोपों को खारिज कर दिया। बोर्ड ने कहा कि पूरी प्रक्रिया जनरल फाइनेंशियल रूल्स (GFR) के तहत हुई और योग्य बोलीदाता को ही ठेका दिया गया। इसी विवाद को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना तथ्यों के “प्रोपेगेंडा” फैलाने की राजनीति करते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।