Cockroach Janta Party protest at jantar mantar Why was abhijit dipake going to the police station from the Delhi airport एयरपोर्ट से सीधा थाने क्यों जा रहे थे अभिजीत दीपके? फिर पुलिस ने थमा दिया लेटर; इनसाइड स्टोरी, Delhi Hindi News - Hindustan
More

एयरपोर्ट से सीधा थाने क्यों जा रहे थे अभिजीत दीपके? फिर पुलिस ने थमा दिया लेटर; इनसाइड स्टोरी

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार सुबह दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति मिलते ही जंतर-मंतर के लिए रवाहा हुए। हालांकि पुलिस की अनुमति मिलने से पहले उनका प्लान कुछ और था।

Sat, 6 June 2026 01:46 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
एयरपोर्ट से सीधा थाने क्यों जा रहे थे अभिजीत दीपके? फिर पुलिस ने थमा दिया लेटर; इनसाइड स्टोरी

Cockroach Janta Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके और उनके समर्थक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए छात्र और युवा नारे लगाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वे शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अमेरिका से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इजाजत दे दी थी। वे एयपोर्ट से सीधा जंतर-मंतर पहुंचे जहां प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ पहले से मौजूद थी। दीपके ने समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने का आग्रह किया।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, आईजीआई एयरपोर्ट पर उन्होंने सबसे पहले इमीग्रेशन की प्रक्रिया पूरी की और उन्हें दिल्ली पुलिस ने रोक लिया और उनके अगले कदम की जानकारी मांगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरू में दीपके ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाकर जंतर-मंतर पर सामूहिक प्रदर्शन करने की मंजूरी मांगने की योजना बनाई थी लेकिन आंशका थी कि उन्हें मंजूरी नहीं दी जाएगी क्योंकि मंजूरी आमतौर पर 24 घंटे पहले मांगी जाती है। पार्लियामेंट स्ट्रीट पर किसी भी प्रकार की अराजकता से बचने के लिए उनकी मदद की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:42 दिन तक अनशन करूंगा; अभिजीत दीपके के लिए किसने कर दिया बड़ा ऐलान

प्रदर्शन से जुड़ी शर्तों के बारे में जानकारी दी गई

एयरपोर्ट के अंदर ही आईजीआई एयरपोर्ट के पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने प्रदर्शन करने की मंजूरी वाला एक पत्र सौंपा। इसके बाद उन्हें नियमों और प्रदर्शन से जुड़ी शर्तों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि प्रदर्शन की टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक की है। इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके से पत्र पर हस्ताक्षर भी करवाए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: यह सिस्टम की गलती जो सारे कॉकरोच बाहर आ गए; केंद्र सरकार पर बरसे अभिजीत

प्रदर्शन के मद्देनजर भारी सुरक्षा व्यवस्था

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनजर भारी सुरक्षा व्यवस्था है। प्रदर्शन के मद्देनजर कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘DNA से कांग्रेसी हैं लेकिन’… 'कॉकरोच जनता पार्टी' के समर्थन में उतरा ये दल

शिक्षा मंत्री की इस्तीफे की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। वजह है एग्जाम से जुड़ी गड़बड़ियां, जिनसे लाखों छात्र और युवा बुरी तरह से परेशान हैं। प्रदर्शनकारी सरकार से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल ज्यादातर स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्रा और युवा पेशेवर हैं। कई लोग कॉकरोच के मुखौटे पहने नजर आए तो कई के हाथ में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग वाले पोस्टर नजर आए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।