cockroach janata party 6 june protest at janatar mantar janata congress chhattisgarh support abhijeet dipke ‘DNA से कांग्रेसी हैं लेकिन’… 'कॉकरोच जनता पार्टी' के समर्थन में उतरा ये दल, 6 जून को जंतर-मंतर पहुंचने का एलान, Delhi Hindi News - Hindustan
More

‘DNA से कांग्रेसी हैं लेकिन’… 'कॉकरोच जनता पार्टी' के समर्थन में उतरा ये दल, 6 जून को जंतर-मंतर पहुंचने का एलान

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) महज बीते कुछ दिनों में कापी पॉपुलैरिटी मिली है। पार्टी 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने जा रही है। इससे पहले एक पार्टी ने भी इस नई नवेली पार्टी को अपना समर्थन देने की घोषणा कर डाली है।

Thu, 4 June 2026 05:56 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान
share
‘DNA से कांग्रेसी हैं लेकिन’… 'कॉकरोच जनता पार्टी' के समर्थन में उतरा ये दल, 6 जून को जंतर-मंतर पहुंचने का एलान

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत आ रहे हैं। इस दौरान वे परीक्षाओं लेकर हाल में सामने आईं गड़बड़ी के संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। दिपके ने हाल में नीट, सीबीएसई और एसएससीजीडी और सीयूईटी परीक्षाओं में हुए विवादों का जिक्र किया है। पिछले महीने शुरू किए गए इस संगठन को इस प्रदर्शन से पहले काफी समर्थन भी मिल रहा है। इसी कड़ी में अब सीजेपी को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी का साथ मिला है।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के वरिष्ठ नेता अमित अजीत जोगी ने बकायदा अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि देश की पहली मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टी के तौर पर - जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) 6 जून को सीजेपी के जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल हो रही है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉकरोच पार्टी का दिल्ली प्लान क्या, कितने लोग आ रहे; अभिजीत दीपके ने बताया

‘कांग्रेसी होने के लिए भी कॉकरोच बनना पड़ेगा’

उन्होंने कहा 'छत्तीसगढ़ में कॉकरोच को झेंगुरा कहते हैं और 6 जून को जंतर-मंतर पर झेंगुरा पहुंच रहा है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) देश की पहली और शायद अभी तक की एक मान्यता प्राप्त पॉलिटिकल पार्टी है जो कॉकरोच जनता पार्टी के इस आंदोलन में शामिल हो रही है। उम्मीद है कि हम आखिरी नहीं होंगे। हम डीएनए से कांग्रेसी हैं और यह हमारी पहचान है लेकिन आज के भारत में जहां टीएमसी और शिवसेना जैसी पार्टियां रातों-रात 'ऑपरेशन लोटस' की भेंट चढ़ जा रही हैं। कांग्रेसी होने के लिए भी कॉकरोच बनना पड़ेगा।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'कॉकरोच पार्टी' ने बताया 6 जून के विरोध-प्रदर्शन का मकसद, आरोपों का भी दिया जवाब

उन्होंने आगे कहा ‘सीजेपी जैसे आंदोलन हमें आइना दिखाते हैं और हम उसे आइने से मुंह नहीं मोड़ेंगे। युवा भारत एक तीसरे विकल्प की तलाश में है न बीजेपी न कांग्रेस। हम उस तड़प को समझते हैं और इसलिए हम आज यहां हैं। अभिजीत दीपके भारत लौट रहे हैं और हम उनके साथ हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉकरोच जनता पार्टी के एक और नेता का निकला AAP लिंक, कौन हैं आशुतोष रांका

सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता मिल चुकी

आपको बता दें कि पिछले महीने शुरू किए गए कॉकरोच जनता पार्टी संगठन को सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता मिली है। विशेष रूप से छात्रों और युवाओं के बीच। शिक्षा और युवाओं से मुद्दों पर केंद्रित इस पार्टी के सोशल मीडिया पर कुछ ही दिन में लाखों फॉलोअर्स हो गए हैं और ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जंतर-मंतर पर भीड़ इकट्ठा करने के लिए दिपके ने एक वीडियो मैसेज में समर्थकों और छात्रों से दिल्ली पहुंचकर उनके साथ जुड़ने की अपील की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।