Himachal pradesh weather will change rainfall hailstorm toofan alert for 3 days बदलने वाला है हिमाचल प्रदेश का मौसम, अगले 3 दिन दिन अलर्ट, शिमला का मौसम कैसा, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बदलने वाला है हिमाचल प्रदेश का मौसम, अगले 3 दिन दिन अलर्ट, शिमला का मौसम कैसा

हिमाचल प्रदेश में आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसका असर 17 से 19 अप्रैल के बीच पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार इस दौरान कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि, तेज हवाएं और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

Thu, 16 April 2026 12:16 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
बदलने वाला है हिमाचल प्रदेश का मौसम, अगले 3 दिन दिन अलर्ट, शिमला का मौसम कैसा

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसका असर 17 से 19 अप्रैल के बीच पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार इस दौरान कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि, तेज हवाएं और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। खासतौर पर 17 अप्रैल को कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और चंबा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि इन चार जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और शिमला जिलों में इसी दिन तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 और 19 अप्रैल को भी कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और चंबा जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। 20 अप्रैल को भी मौसम खराब रहेगा, जबकि 21 अप्रैल से मौसम साफ होने की उम्मीद है।

शिमला का मौसम कैसा

इस बीच प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी बदलाव दर्ज किया गया है। शिमला में बीती रात न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। खास बात यह रही कि शिमला का रात का तापमान मैदानी क्षेत्र ऊना (14 डिग्री) से भी अधिक रहा, जिससे शिमला की रातें मैदानों से भी गर्म महसूस की गईं। मनाली का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश मौसमः बढ़ने लगी तपिश, 17 अप्रैल से फिर बिगड़ेगा मौसम

कहां कितना तापमान

प्रदेश में अन्य प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान पर नजर डालें तो केलांग 1.0, ताबो 3.4, कुकुमसेरी 4.2, कल्पा 5.8, सराहन 9.1, सेओबाग 9.7, कुफरी 9.8, सोलन 10.5, भुंतर 11.0, बरठीं 11.0, सुंदरनगर 12.8, ऊना 14.0, मंडी 14.2, बिलासपुर 14.5, पालमपुर 15.5, जुब्बड़हट्टी 15.5, कांगड़ा 15.7, नाहन 15.9, पांवटा साहिब 18.0 और देहरा गोपीपुर 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज शिमला और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बर्फबारी से बदल गया हिमाचल प्रदेश का मौसम, माइनस में पहुंचा तापमान; 2 दिन अलर्ट

3 दिन रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 से 19 अप्रैल के बीच तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है, जबकि 19 अप्रैल के बाद फिर से तापमान बढ़ सकता है।

यहां होगी बारिश

उधर मौसम विभाग ने इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान भी सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार केवल लाहौल-स्पीति जिले में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है, जबकि हमीरपुर, किन्नौर और चंबा के कुछ हिस्सों में सामान्य वर्षा का अनुमान है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून कमजोर रहने की आशंका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में 13 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों को झटका, सुक्खू सरकार का दो टूक जवाब

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार एल नीनो, सकारात्मक इंडियन ओशन डाइपोल और उत्तरी गोलार्ध में बर्फ की कम मात्रा जैसे कारकों का असर मानसून पर पड़ेगा। पिछले दो दशकों में भी कई वर्षों में सामान्य या सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है, हालांकि 2010, 2018, 2023 और 2025 में सामान्य से अधिक वर्षा होने से प्रदेश में आपदाओं की स्थिति भी बनी थी।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।