delhi weather update aaj ka mausam record high temperature summer season आज का मौसम: दिल्ली-NCR में फरवरी में ही ठंड हुई छूमंतर! गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, अपडेट्स, Ncr Hindi News - Hindustan
More

आज का मौसम: दिल्ली-NCR में फरवरी में ही ठंड हुई छूमंतर! गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, अपडेट्स

दिल्ली में तेज धूप के कारण मंगलवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जहां तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री ऊपर 28.6 सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है।

Wed, 11 Feb 2026 05:34 AMAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आज का मौसम: दिल्ली-NCR में फरवरी में ही ठंड हुई छूमंतर! गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, अपडेट्स

राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन गर्म मौसम की स्थिति बनी रही। मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। बढ़ी गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं।

तेज धूप से चढ़ा पारा

मंगलवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में तेज खिली हुई धूप निकली रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में बढोतरी का यह प्रमुख कारण बताया जा रहा है। 22 जनवरी को इससे पहले 27.7 डिग्री सेल्सियस तापमान इस सीजन में दर्ज किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 11 व 12 फरवरी को रहेगा जलसंकट, देखिए प्रभावित इलाकों की पूरी लिस्ट

बादल भी नहीं दिखा पाए असर

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार की सुबह हल्के बादल छाए थे लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बादल साफ हो गए और सुबह 9 बजे तक चमकदार धूप निकल आई। दिन के ज्यादातर हिस्से में तेज धूप निकली रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। राजधानी में नमी का स्तर अधिकतम 98 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 38 फीसद दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनकपुरी में युवक की मौत मामले में ठेकेदार को बड़ी राहत, अदालत ने दी अंतरिम जमानत

आज भी छाये रहेंगे हल्के बादल

मौसम विभाग ने बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पिछले दो दिनों से दिल्ली का तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। ऐसे में संभावना है कि आनेवाले दिनों में और गर्मी में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंड अभी भी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।