Water Alert for more than 48 areas of delhi, water supply will be affected on 11 and 12 February दिल्ली में बुधवार और गुरुवार को होगा जलसंकट, इन 48 से ज्यादा इलाकों में पड़ेगा सबसे ज्यादा असर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में बुधवार और गुरुवार को होगा जलसंकट, इन 48 से ज्यादा इलाकों में पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

चंद्रावल वॉटर वर्क्स से जुड़े इलाकों और मुख्य रूप से पटेल रोड के आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई या तो पूरी तरह बंद रहेगी या फिर बहुत ही कम दबाव से पानी आएगा। इस दौरान विभाग ने लोगों को पानी का सही व कंजूसी से इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

Wed, 11 Feb 2026 10:31 AMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में बुधवार और गुरुवार को होगा जलसंकट, इन 48 से ज्यादा इलाकों में पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोगों को अगले दो दिन पानी की कमी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान 11 फरवरी (बुधवार) और 12 फरवरी (गुरुवार) को शहर के 48 से ज्यादा इलाकों में या तो पानी नहीं आएगा या फिर कम प्रेशर से आएगा। इसकी वजह की जानकारी देते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि सालाना आधार पर भूमिगत जलाशयों (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों (BPS) की वार्षिक सफाई का काम होना है, जिसके कारण शहर के इन इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।

उधर दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से दी गई एक अन्य जानकारी के अनुसार शक्ति नगर रेलवे ब्रिज के पास स्थित 'पटेल रोड ऑनलाइन BPS' को फीड करने वाली 900 मिलीमीटर व्यास की पाइपलाइन (राइजिंग मेन) में लीकेज की मरम्मत का काम किया जाना है। इस मरम्मत कार्य के चलते चंद्रावल वॉटर वर्क्स को 24 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान 11 और 12 फरवरी को चंद्रावल वॉटर वर्क्स से जुड़े इलाकों और मुख्य रूप से पटेल रोड के आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई या तो पूरी तरह बंद रहेगी या फिर बहुत ही कम दबाव से पानी आएगा। इस दौरान विभाग ने लोगों को पानी का सही व कंजूसी से इस्तेमाल करने की सलाह दी है, साथ ही पानी के टैंकर मंगवाने के लिए इमरजेंसी नंबर भी जारी किए हैं।

बुधवार (11 फरवरी) को जिन इलाकों में प्रभावित रहेगी पानी की आपूर्ति

(1) हिरणकूदना

(2) बक्करवाला गांव

(3) लोकनायक पुरम

(4) टिकरी गांव

(5) मुंडका गांव

(6) नीलवाल गांव

(7) किशन गढ़ और महरौली

(8) स्वर्ण पार्क वगैरह

(9) LIG पुल प्रहलाद

(10) HR ब्लॉक पुल प्रहलाद पुर

गुरुवार (12 फरवरी) को जिन इलाकों में प्रभावित रहेगी पानी की आपूर्ति

(1) अर्जुन पार्क

(2) इंद्रा पार्क

(3) नांगली सकरावती

(4) प्रेम विहार

(5) निरंजन पार्क

(6) नागली विहार एक्सटेंशन

(7) जेमिनी पार्क

(8) घासीपुरा गांव

(9) राणा जी एन्क्लेव

(10) श्याम विहार फेस-I, फेस II

(11) श्याम विहार के आसपास की कॉलोनियां

(12) दीनपुर गांव

(13) पपरावत गांव

(14) नया बाजार

(15) विजय पार्क

(16) साईं बाबा एन्क्लेव

(17) रोशन मंडी

(18) नाथूराम पार्क

(19) दीपक विहार

(20) अजय पार्क

(21) किशन गढ़ और महरौली

(22) मकसूदाबाद

(23) लोकेश पार्क

(24) वीरेंद्र मार्केट, और PTC झाड़ौदा

(25) पंचमुखी मंदिर

(26) लाल कुआं चुंगी नंबर-02 लाल कुआं।

दिल्ली में 11-12 फरवरी को रहेगा जलसंकट, देखिए प्रभावित क्षेत्रों की पूरी लिस्ट

चंद्रावल वॉटर वर्क्स में रिपेयरिंग के कारण इन इलाकों में 11 व 12 फरवरी को प्रभावित रहेगी जल आपूर्ति

(1) सिविल लाइंस

(2) हिंदू राव अस्पताल और आसपास के इलाके

(3) कमला नगर

(4) शक्ति नगर और आसपास के इलाके

(5) करोल बाग

(6) पहाड़ गंज और NDMC इलाके

(7) पुराना और नया राजिंदर नगर

(8) पटेल नगर (ईस्ट और वेस्ट)

(9) बलजीत नगर

(10) प्रेम नगर

(11) इंदरपुरी और आसपास के कैंटोनमेंट इलाके

(12) दक्षिणी दिल्ली और अन्य इलाके

लोगों से समझदारी से पानी खर्च करने को कहा

जल आपूर्ति में होने वाली कमी के कारण लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने अफसोस जताया है, साथ ही प्रभावित इलाको में रहने वाले लोगों को सलाह दी है कि वे अपनी जरूरत का पानी पहले से स्टोर करके रखें और समझदारी और कंजूसी के साथ पानी को खर्च करें। हालांकि जल बोर्ड ने उनकी दिक्कतों को कम करने के लिए टैंकर भेजने की व्यवस्था भी की है। इसके लिए उसने अलग-अलग इलाकों के हिसाब से कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। जिन पर फोन करते हुए टैंकर बुलवाए जा सकते हैं।

दिल्ली में 11-12 फरवरी को रहेगा जलसंकट, देखिए प्रभावित क्षेत्रों की पूरी लिस्ट

पानी के टैंकर मंगवाने के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें:

DJB का सेंट्रल कंट्रोल रूम टोल फ़्री नंबर- 1916

मैसर्स NWS प्राइवेट लिमिटेड (नांगलोई वॉटर इमरजेंसी के लिए)- 18001217744

महरौली विधानसभा क्षेत्र के लिए वॉटर इमरजेंसी नंबर- 26137216

तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए वॉटर इमरजेंसी नंबर- 26388976

उजवा और दौलतपुर UGR के तहत आने वाले गाँव और कॉलोनियाँ- 25281197

ईदगाह- 23537397 और 23677129

राजिंदर नगर- 23850040

गुलाबी बाग/शास्त्री नगर- 28742340

चंद्रवाल वाटर वर्क्स-2- 23819045, 23818525 और 23810930

वॉटर इमरजेंसी नंबर 1916

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में सीवर के गड्ढे ने ली एक और शख्स की जान, चप्पल ने खोला मौत का राज
ये भी पढ़ें:बेटी की 18 से पहले शादी तो नहीं मिलेंगे राशि, दिल्ली की लाडली योजना में बदलाव
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बेटियों को बड़ा तोहफा, लखपति बनाएगी रेखा गुप्ता सरकार
ये भी पढ़ें:PM डिग्री विवाद मामला; HC ने DU को दिया 3 हफ्ते का समय, इन बातों का मांगा जवाब
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।