delhi weather today western disturbance cause two more days in capital temperature down दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर, अभी 2 दिन और बारिश; 10 डिग्री तक गिरा पारा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर, अभी 2 दिन और बारिश; 10 डिग्री तक गिरा पारा

Delhi weather update: दिल्ली में तेज हवा के साथ बुधवार की शाम को हुई बारिश से मौसम में तेज बदलाव आया। मौसम विभाग के मुताबिक मुश्किल से घंटे भर के अंदर ही तापमान में 5 से 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट सफदरजंग और पालम मौसम केन्द्र में देखने को मिली है।

Thu, 19 March 2026 06:55 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर, अभी 2 दिन और बारिश; 10 डिग्री तक गिरा पारा

Delhi weather update: राजधानी दिल्ली में तेज हवा के साथ बुधवार की शाम को हुई बारिश से मौसम में तेज बदलाव आया। मौसम विभाग के मुताबिक मुश्किल से घंटे भर के अंदर ही तापमान में 5 से 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट सफदरजंग और पालम मौसम केन्द्र में देखने को मिली है।

कई जगहों पर तेज हवा के साथ बूंदाबांदी

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकली रही। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। बुधवार शाम को कई जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान प्रगति मैदान में 68 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। येलो अलर्ट भी जारी किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आनंद विहार में बदलेगा बसों का रूट, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का नया प्रस्ताव तैयार

40 की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार और शुक्रवार को भी दिल्ली के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता देखने को मिलेगी। इस दौरान हवा की गति बीस से तीस किलोमीटर तक रहने की संभावना है। बीच-बीच में हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की भी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के साध नगर में एक साथ 9 चिताएं जलीं, कलेजे को चीर देने वाला था मंजर

खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा

दिल्ली की हवा एक बार फिर से खराब श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 232 अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह सूचकांक 189 के अंक पर रहा था। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बुधवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ग्रैप समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदूषण की स्थिति पर चर्चा की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के रामलीला मैदान में आज किसान पंचायत, इन रास्तों पर निकलने से बचें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।