दिल्ली के आनंद विहार में बदलेगा बसों का रूट, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का नया प्रस्ताव तैयार
दिल्ली के आनंद विहार में बसों का रूट बदलने वाला है। ट्रैफिक पुलिस ने आनंद विहार बस अड्डा और रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग को जाम मुक्त बनाने के लिए नया प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव को जल्द ही व्यवहार्यता जांच के लिए संबंधित एजेंसियों को भेजा जाएगा।

दरअसल, आनंद विहार के सामने चौधरी चरण सिंह मार्ग पर लंबे समय से यातायात दबाव बना रहता है। अतिक्रमण हटाने सहित कई प्रयासों के बावजूद समस्या पूरी तरह दूर नहीं हो सकी है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने आनंद विहार बस अड्डा और रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग को जाम मुक्त बनाने के लिए नया प्रस्ताव तैयार किया है।
प्रस्ताव के तहत गाजीपुर से आनंद विहार की ओर आने वाले टेल्को फ्लाईओवर पर हाइट बैरियर लगाने की योजना है, ताकि बसें फ्लाईओवर के बजाय सर्विस रोड का उपयोग करें। साथ ही पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र के पास से नाले के ऊपर नया फ्लाईओवर बनाकर बसों को सीधे बस अड्डे में प्रवेश दिलाने का सुझाव है। इससे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से आने वाली बसें मुख्य मार्ग को बाधित किए बिना बस अड्डे पहुंच सकेंगी।
मल्टी मॉडल नीति के तहत पूर्व में प्रस्तावित बस निकासी फ्लाईओवर पर भी पुनर्विचार की सिफारिश की गई है। इसके निर्माण से बसों को यू-टर्न लेकर गाजीपुर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रस्ताव में टेल्को फ्लाईओवर से पहले तक सीमेंटेड बैरियर लगाकर गाजीपुर जाने वाले वाहनों के लिए दो समर्पित लेन बनाने का सुझाव है, जबकि तीसरी लेन स्थानीय यातायात के लिए होगी। इससे लोगों को सुविधा होगी।

साइन इन