delhi weather rain with hailstorm in national capital for 3 days with speedy winds दिल्ली में गिरे ओले; आंधी के साथ झमाझम बारिश से बदला मौसम, आगे 3 दिन बौछारें, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में गिरे ओले; आंधी के साथ झमाझम बारिश से बदला मौसम, आगे 3 दिन बौछारें

Delhi Mausam: दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार को दोपहर के बाद तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। दिल्ली में कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। आगे फिर 3 दिन मौसम खराब रहने की संभावना है।

Thu, 30 April 2026 04:09 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में गिरे ओले; आंधी के साथ झमाझम बारिश से बदला मौसम, आगे 3 दिन बौछारें

दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार को दोपहर के बाद अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं और गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। दिल्ली के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। इससे मौसम कूल-कूल हो गया और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग की मानें तो कल से 2 दिन गर्मी फिर से कहर बरपाएगी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदल जाएगा। मौसम विभाग ने 3 मई से तीन दिन गरज चमक और तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी दी है।

झमाझम बारिश के साथ गिरे बड़े-बड़े ओले

मौसम विभाग ने गुरुवार यानी 30 अप्रैल को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई थी। इसको लेकर कोई अलग से अलर्ट (येलो, ऑरेंज या रेड) जारी नहीं किया गया था। लेकिन दोपहर के बाद मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ बादल छा गए। फिर दिल्ली के साथ ही फरीदाबाद और नोएडा समेत एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश देखी गई। दिल्ली के कुछ हिस्सों में बड़े-बड़े ओले भी गिर। ओले गिरने के कुछ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहे हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली के साथ NCR के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक और आंधी के साथ जैसे ही मौसम बदला। IMD ने अपने पूर्वानुमान में भी बदलाव किया। मौसम विभाग ने अपना पूर्वानुमान अपडेट करते हुए गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने शाम के समय भी दिल्ली एनसीआर में गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

पहली और 2 मई को तेज धूप से बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग ने 1 और 2 मई को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। तेज धूप से तापमान में बढ़ोतरी भी होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 1 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान के 39 से 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। फिर 2 मई को दिल्ली में इसके 40 से 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, 3 दिन बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम बदल जाएगा। मौसम में आया यह बदलाव 3 दिन तक कायम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार; 3, 4 और 5 मई को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिल्ली-NCR में गरज चमक और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम खराब रहने के दौरान हवा की स्पीड 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में अगले 7 दिन खराब रहेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट

45 की स्पीड से चल सकती हैं हवाएं

झंझावात के दौरान हवा की स्पीड 45 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। इसके बाद फिर मौसम के साफ हो जाने का अनुमान है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में तीन मई से 3 दिन आंधी और बारिश वाला मौसम रहने से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आने की संभावना है। दिल्ली में 5 मई को अधिकतम तापमान के 35 से 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर इस हफ्ते लोगों को भीषण और झुलसा देने वाली गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में भीषण गर्मी से राहत, 5 मई तक बारिश का दौर; 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में आज फिर आंधी-बारिश, इन जिलों में अगले तीन घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।