himachal pradesh weather forecast rainfall yellow alert fo next 7 days हिमाचल प्रदेश में अगले 7 दिन खराब रहेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश; IMD का येलो अलर्ट, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल प्रदेश में अगले 7 दिन खराब रहेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश; IMD का येलो अलर्ट

Himachal Pradesh weather: हिमाचल प्रदेश में आज भी मौसम खराब बना हुआ है और अधिकांश इलाकों में बादल छाए हुए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई है। इससे राज्य के मैदानी और निचले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई है और गर्मी का असर कम हुआ है।

Thu, 30 April 2026 11:36 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल प्रदेश में अगले 7 दिन खराब रहेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश; IMD का येलो अलर्ट

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में आज भी मौसम खराब बना हुआ है और अधिकांश इलाकों में बादल छाए हुए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई है। इससे राज्य के मैदानी और निचले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई है और गर्मी का असर कम हुआ है। पहाड़ी इलाकों में भी मौसम हल्का ठंडा हो गया है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने आज कुछ स्थानों के लिए गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। आगामी 6 मई तक प्रदेश में मौसम खराब रहेंगे। वहीं, 3-4 मई को कई इलाकों में आंधी-बिजली और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कहां कितना तापमान

मौसम विभाग के अनुसार राज्य का औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। शिमला में आज न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुंदरनगर में 13.7, भुंतर में 10.5 और कल्पा में 5.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। ऊना में 18.2 और नाहन में 17.1 डिग्री तापमान रहा। पालमपुर में 15.6, मनाली में 8.9, कांगड़ा में 16.7 और मंडी में 15.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री रहा।

अन्य स्थानों की बात करें तो जुब्बड़हट्टी में 15.0, कुकुमसेरी में 5.9, पांवटा साहिब में 24.0, सराहन में 10.1, देहरा गोपीपुर में 19.0 और ताबो में सबसे कम 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडक बढ़ी है, जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी का असर कम हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश में गर्मी का कहर, पारा 41 डिग्री पार; शनिवार से बदल जाएगा मौसम

कहां कितनी हुई बारिश

बारिश के आंकड़ों के अनुसार सराहन में सबसे अधिक 28.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मनाली में 14.0, जोगिंदरनगर क्षेत्र में 8.2 और सेओबाग में 6.2 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा शिमला में 2.4, सुंदरनगर और भुंतर में 4.2-4.2, धर्मशाला में 4.1 और मंडी में 4.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं भी चलीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदलने वाला है हिमाचल प्रदेश का मौसम, अगले 3 दिन दिन अलर्ट, शिमला का मौसम कैसा

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है। इसके चलते अगले एक हफ्ते तक राज्य में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रदेश के निचले इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे जून जैसी गर्मी पड़ रही थी और इसका असर जनजीवन पर भी देखा गया था। हालांकि अब मौसम के बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और आने वाले दिनों में भी यह राहत जारी रहने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदलने वाला है हिमाचल प्रदेश का मौसम, अगले 3 दिन दिन अलर्ट, शिमला का मौसम कैसा

रिपोर्ट : यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।