delhi crime hole in the wall was drilled and a theft worth crores was committed दिल्ली में हैरान करने वाली वारदात, दीवार में छेद कर करोड़ों की चोरी; 2 नाबालिग सहित 3 पकड़े, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में हैरान करने वाली वारदात, दीवार में छेद कर करोड़ों की चोरी; 2 नाबालिग सहित 3 पकड़े

दिल्ली में हैरान करने वाली एक वारदात सामने आई है। चोरों ने दीवार में छेद करके घर से करोड़ों के गहने और अन्य सामान चुरा लिए। पुलिस ने इस मामले में 2 नाबालिग लड़कों समेत 3 लोगों को पकड़ा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

Sun, 1 March 2026 11:47 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में हैरान करने वाली वारदात, दीवार में छेद कर करोड़ों की चोरी; 2 नाबालिग सहित 3 पकड़े

दिल्ली में हैरान करने वाली एक वारदात सामने आई है। चोरों ने दीवार में छेद करके घर से करोड़ों के गहने और अन्य सामान चुरा लिए। पुलिस ने इस मामले में 2 नाबालिग लड़कों समेत 3 लोगों को पकड़ा है। आरोपियों की निशानदेही पर लगभग 650 ग्राम सोने के गहने, करीब तीन किलो चांदी के सामान, 700119 रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बाइक बरामद की गई।

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक इमारत की दीवार में छेद कर करोड़ों की चोरी के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित तीन लोगों को पकड़ा है। यह चोरी पोसंगीपुर गांव में हुई थी। आरोपियों के पास से जनकपुरी में 1.15 करोड़ की ज्वैलरी और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित अपने परिवार के साथ पोसंगीपुर गांव में रहता है। पोसंगीपुर में ही अशोक लिफाफा स्टोर चलाता है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि 21 फरवरी की रात वह साढ़े नौ बजे दुकान और मकान बंद कर किराए के घर चले गए थे। अगले दिन सुबह लौटने पर सीढ़ी की दीवार टूटी मिली और पहली, दूसरी व तीसरी मंजिल के कमरों के ताले टूटे पाए गए। घर के अंदर सामान बिखरा था और सोने-चांदी के आभूषण व भारी नकदी गायब थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सुबह में भोजन, CM रेखा गुप्ता ने शुभारंभ किया
ये भी पढ़ें:निजी स्कूलों के फीस मामले में दिल्ली सरकार को झटका, HC ने अधिसूचना पर रोक लगाई

पुलिस ने शिकायत पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार, एसआई मनोज कुमार और एसआई आशीष की विशेष टीम गठित की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय किया। 24 फरवरी को गुप्त सूचना के आधार पर दो किशोरों को पोसंगीपुर पार्क के पास पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर 18 साल के दिव्यांश शर्मा उर्फ बब्बू निवासी पोसंगीपुर को गिरफ्तार किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिम्मेदारी नहीं उठानी थी; पत्नी और तीन मासूम बेटियों का हत्यारा पति गिरफ्तार

पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीन लोगों ने मिलकर साजिश रची और रात में दीवार में छेद कर घर में प्रवेश किया। आरोपियों की निशानदेही पर लगभग 650 ग्राम सोने के गहने, करीब तीन किलो चांदी के सामान, 700119 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बाइक बरामद की गई।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।